Placeholder canvas

तकनीकी खराबी के चलते Air India की फ्लाइट की आपात लैंडिंग

असम में एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। असम के सिलचर में बुधवार को एयर इंडिया के विमान ने जैसे ही उड़ान भरी उसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी खराबी के चलते एयर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उड़ान को टेक ऑफ के तुरंत बाद ही दोबारा सिलचर कुंभी ग्राम हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया।

विमान के सभी यात्री हैं सुरक्षित

तकनीकी खराबी के चलते Air India की फ्लाइट की आपात लैंडिंग

मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट( एअरबस ए 319 ) ने बीते बुधवार सुबह सिलचर से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी। एयर इंडिया के इस एरोप्लेन में एक बार में 124 से 156 पैसेंजर यात्रा कर सकते हैं। इस विमान में उड़ान भरते ही तकनीकी तकनीकी खराबी आ जाने के कारण तुरंत इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। समय रहते इमरजेंसी लैंडिंग हो जाने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। इस विमान में सवार सभी यात्री भी पूरी तरीके से सुरक्षित हैं।

हो सकती थी बड़ी दु’र्घटना

एयर इंडिया एयरलाइंस के ऑफिशियल ने जानकारी देते हुए कहा कि सिलचर से कोलकाता के लिए रवाना हुई फ्लाइट ने जैसे ही टेक ऑफ किया। विमान के पहिए में तकनीकी खराबी आ गई और बड़ी दुर्घटना होने की आशंका को देखते हुए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

गौरतलब है कि एयर इंडिया के एक विमान के शीशे में दरार आने के कारण तिरुवंतपुरम हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। तिरुवंतपुरम में आपात लैंडिंग करने वाला विमान “वंदे भारत” मिशन के अंतर्गत सऊदी अरब में फंसे भारतीय नागरिकों को लेने जा रहा था।