Placeholder canvas

धनतेरस से ठीक पहले गिरे सोने के दाम, खरीदारी का सही मौका; दिवाली पर हो सकता है 50 हजार के पार

धनतेरस-दिवाली पर लोग सोना खरीदने को शुभ मानते हैं। ऐसे में सोने की बढ़ती मांग के कारण कीमतों में उछाल आना तय है। लेकिन हर बार के मुकाबले इस साल इसके ठीक विपरीत सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार-बुधवार को भी सोने के भाव में कमी देखने को मिली है। ऐसे में सोने की खरीदारी करना चाह रहे लोगों के लिए ये सीजन एक बेहतर मौका है। यदि आप भी सोने की खरीदारी करना चाहते हैं। तो बिना मौका गवायें आपको भी आने की खरीदारी करनी चाहिए।

धनतेरस और दिवाली का त्यौहार नजदीक है। ऐसे में सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज़ है। सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। सोने के रेट बुधवार को फिर से कम हुए हैं बुधवार को मल्टी कमोडिटी पर सोने के कीमती में 0.10 फ़ीसदी की कमी हुई है। दूसरी तरफ 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत ₹45765 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। उधर एमसीएक्स पर चांदी के रेट में 0.09 तक बढ़ गये हैं। इसी के साथ साथ चांदी का रेट 65 हज़ार 50 रूपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

1 साल पहले इतने रुपए कम थे सोने के भाव

धनतेरस से ठीक पहले गिरे सोने के दाम, खरीदारी का सही मौका; दिवाली पर हो सकता है 50 हजार के पार

गोल्ड के आज के रेट्स की तुलना अगर अक्टूबर 2020 के रेट्स से करके देखें तो आप पाएंगे कि पिछले साल को तुलना में इस साल सोना 4 हज़ार रूपए तक सस्ता बिक चुका है। पिछले साल 26 अक्टूबर यानी कि आज के दिन सोने के भाव 51 हजार ₹69 प्रति 10 ग्राम थे। जो आज लुढ़क कर 47765 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।

सोना तकरीबन ₹4000 तक सस्ता हो गया है। दूसरी तरफ बीते साल अगस्त माह में सोना अपने ऑल टाइम हार्ड पर था 7 अगस्त 2020 को सोने के भाव 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। यदि इस कीमत से आज आज के सोने के भाव की तुलना करें तो सोने की रेट ₹8000 तक कम हो चुके हैं।

दीवाली तक बढ़ सकते हैं भाव

धनतेरस से ठीक पहले गिरे सोने के दाम, खरीदारी का सही मौका; दिवाली पर हो सकता है 50 हजार के पार

बाजार विशेषज्ञों की माने तो गोल्ड के रेट्स दिवाली में बढ़ने की उम्मीद है और सोने की खरीदारी को लेकर ऐसे ही मजबूती बनी रही तो दीपावली तक सोने के भाव ₹50000 के आंकड़े को पार कर सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के बाद सोने के आयात में बढ़ोतरी हुई है।

1 रुपये में मिल रहा सोना खरीदने का मौका

धनतेरस से ठीक पहले गिरे सोने के दाम, खरीदारी का सही मौका; दिवाली पर हो सकता है 50 हजार के पार

धनतेरस-दिवाली नजदीक आ रही हैं तो इसका असर सोने के दाम पर भी दिखने लगा है। यदि आप सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से सोने की खरीदारी नही कर सकते हैं। तो आप 1 रूपए में गोल्ड खरीद सकते हैं। आपके लिए डिजिटल गोल्ड एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

कई कंपनियां डिजिटल गोल्ड की खरीदारी करने पर शानदार व आकर्षक ऑफर दे रहीं हैं। पेटीएम, फ़ोन पे, गूगल पे, जैसे अन्य तमाम मोबाइल वॉलेट आपको 1 रुपये की कीमत में सोने की खरीदारी करने का मौका दे रहीं हैं।