Placeholder canvas

AIR INDIA की फ्लाइट में 19 भारतीय यात्री पाए गए कोरोना पॅाजिटिव, दिल्ली से पहुंचा था वुहान विमान

भारत सरकार की तरफ से चलाए गए वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की फ्लाइट में बीते शुक्रवार को दिल्ली से चीन के शहर वुहान में गए भारत के 19 नागरिकों को कोरोना हो गया है। इन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की वजह से हड़कंप मच गया है।

बता दें कि इस घटना की वजह से दिल्ली से चीन के लिए उड़ान भरने वाली अगले महीने के लिए शेड्यूल स्पेशल फ्लाइट्स के ऊपर सवाल खड़े कर दिए है। दरअसल अगले महीने शेड्यूल्ड स्पेशल फ्लाइट्स की लिस्ट में वुहान का नाम भी शामिल है।

AIR INDIA की फ्लाइट में 19 भारतीय यात्री पाए गए कोरोना पॅाजिटिव, दिल्ली से पहुंचा था वुहान विमान

बता दें कि ये चाइना में किसी भी वंदे भारत मिशन की स्पेशल फ्लाइट में पाए जाने वाले कोरोना केस के मामले में सबसे ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वंदे भारत मिशन की फ्लाइट में वुहान जाने वाले 277 पैसेंजर्स में से कम से कम 39 लोगों को कोरोना वायरस के संभावित स्पर्शोन्मुख होने का शक हो रहा था।

वहीं जब 19 कोरोना पॉजिटिव लोगों की जांच की गई तो उसके दौरान उनके शरीर के अंदर एंटीबॉडी मिली है। इन पैसेंजर्स को इस समय कोविड के चिन्हित होटलों में 14- दिन के क्वारंटाइन पीरियड में भेज दिया गया है।

बता दें कि शुक्रवार के एयर इंडिया की फ्लाइट चीन की तरफ से जाने वाली 6वीं वंदे भारत मिशन की फ्लाइट थी। जो इन दोनों देशो में फंसे भारतीयों को उनके डेस्टिनेशन तक वापस ले जाने में मदद कर रही है। अभी भी आने वाले दिनों में कुल 1500 से ज्यादा भारतीय हैं जो चीन वापस जाने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब जब फ्लाइट में 19 भारतीय कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, अब इन लोगों के वापस चाइना जाने में थोड़ी मुश्किलात का सामना करना पड़ सकता है।