Placeholder canvas

अरब से तस्करी कर भारत लाया जा रहा था 10 किलो सोना, चेकिंग के दौरान AIRPORT पर 6 लोगों की हुई गिरफ्तारी

भारत के राज्य पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर दुबई से भारत लौटे 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ये गिरफ्तारी सोना की तस्करी के कारण की गयी है और इस सोने की कीमत 5 करोड़ के करीब है। दरअसल, दुबई से भारत आने वाले ये 6 लोग  दुबई से भारी मात्रा में सोना ला रहे थे और ये सभी 6 लोग दुबई से आने वाली दो अलग-अलग फ्लाइट्स के जरिये सोने की तस्करी कर रहे है। वहीं चेकिंग के दौरान ये लोग पकड़े गये।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़े गये 6 लोग 10.22 किलो सोना लेकर भारत आए थे और जो 10.22 किलो सोना वो ला रहे थे उसकी कीमत करीब 5 करोड़ थी। जिसके बाद इन सभी 6 लोगों को एअरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस सोने की जब्त करके अब इस मामले की जाँच की जा रही है।

अरब से तस्करी कर भारत लाया जा रहा था 10 किलो सोना, चेकिंग के दौरान AIRPORT पर 6 लोगों की हुई गिरफ्तारी

इस मामले को लेकर कस्टम कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि हमें दुबई से भारत आई 2 फ्लाइट से 6 लोगों की गिरफ्तार किया है। इन 6 लोगों में से 5 लोग गुरूवार के दिन दुबई से भारत आई फ्लाइट में सोने की तस्करी करने पर  गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शुक्रवार को एयर अरबिया की फ्लाइट से सोने की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उन्होंने ये भी बताया कि 7.5 किलो सोना 2 जूसर-मिक्सर, 2 कपड़ा प्रेस, ड्रिल मशीन में छिपाया गया था, जबकि कीमा मशीन में करीब 2.5 किलो सोना था।

कस्टम कमिश्नर दीपक कुमार ने ये भी कहा कि सोने को धातु से कवर किया गया था, ताकि पकड़ में न आए। पकड़े गए व्यक्ति पंजाब और हरियाणा से हैं। जिसको खेप दी जानी थी वह राजस्थान का है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ज्सिकी लिए उन्हें गिरफ्तार करके जेल में रखा गया है।