Placeholder canvas

भारत के इस AIRPORT पहुंचा दुबई से उड़ा चार्टेड विमान, 173 भारतीय लोगों की हुई वतन वापसी

कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन की वजह से आज के समय में पूरी दुनिया भर में इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक लगा दी गई है। जिसके कारण कई सारे भारतीय नागरिकों दूसरे देशों में जा फंसे हैं, और वहां से वापस स्वदेश आने के लिए बैचेन हो रहे हैं।

एक अकेले UAE में ही 2 लाख से ज्यादा लोग फंसे हुए थे। जिसमें से कई हजार लोगों को भारत सरकार की तरफ से शुरु किए गए वंदे भारत मिशन के तहत वापस वतन लाया जा चुका है। इसी बीच 4 जुलाई को यूनाइटेड अरब अमीरात में फंसे 173 भारतीय प्रवासियों और कामगारों को लेकर एक चार्टर्ड फ्लाइट में शनिवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई है।

भारत के इस AIRPORT पहुंचा दुबई से उड़ा चार्टेड विमान, 173 भारतीय लोगों की हुई वतन वापसी

हाल ही में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑफिसर्स ने बताया कि स्पाइसजेट की फ्लाइट SEJ 9459 4 जुलाई की शाम को यहां पर पहुंची। इस फ्लाइट में सवार ज्यादातर पैसेंजर्स पंजाब के रहने वाले थे। इस चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था बिजनेस मैन चंद्र शेखर भाटिया ने की थी। चंद्र शेखर दुबई में कपड़ों का कारोबार करते है। इससे पहले भी वो दुबई में फंसे हुए 177 भारतीयों को लेकर इंडिगो की एक स्पेशल फ्लाइट को सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करवाई थी। इन दोनों फ्लाइट्स के सभी पैसेंजर्स की जांच पंजाब हेल्थ डिपार्टमेंट के डॉक्टरों की एक टीम कर रही हैं।

बता दें कि भारत की विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वंदे भारत मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत अब तक विदेशों में 5.03 लाख ये ज्यादा भारतीय नागरिकों की वतन वापसी करवाई है। इस मिशन के तहत 137 देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है। बता दें कि हाल ही में भारत के सिवील एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पूरी ने UAE की एयरलाइंस कंपनियों के चार्टर्ड फ्लाइट के मिले अप्रुवल को कैंसिल कर दिया है। ऐसे में अब UAE में सैकड़ों की संख्या में भारतीय नागरिक फंस गए हैं।