Placeholder canvas

दो युवकों से ठगे 17 लाख रुपए, भारत से भेजना था पुर्तगाल लेकिन भेज दिया दुबई; जानिए पूरा मामला

दो युवकों से विदेश भेजने के नाम पर आरोपियों ने 17 लाख रुपए ठग लिए। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के दो युवकों को पुर्तगाल भेजने के नाम पर दुबई भेज कर लगभग 17 लाख 27 हजार रुपए ऐंठ लिए हैं।

मामला की जानकारी पाकर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि काछवा निवासी सुरेंद्र कौर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनका बेटा मनप्रीत और भतीजा विक्रमजीत बेरोजगार हैं और वे रोजगार की तलाश में थे।

इसी दौरान उनका परिचय गुरमुख सिंह व उसके भाई प्रमुख सिंह निवासी मक्खेवाल जिला मानसा पंजाब से हुआ। पंजाब निवासी इन दोनों भाइयों ने बेरोजगार युवकों को भरोसा दिलाया कि वे उन्हें पुर्तगाल भेज देंगे इसके लिए 20 लाख रुपए लगेंगे। आरोपी गुरमुख सिंह साल 2020 के मार्च महीने में युवकों के घर भी जा चुका है। इस दौरान उसने युवकों को पुर्तगाल भेजने का भरोसा भी दिया था।

अलग-अलग समय पर लिए 17 लाख रुपए

 

आरोपी की बात मानकर बेरोजगार युवकों ने उसे कुछ और रुपए दिए जिसके बाद आरोपी ने उन्हें बताया कि 9 सितंबर 2020 को उनकी फ्लाइट पुर्तगाल के लिए उड़ान भरेगी और उनका वीजा भी आ चुका है। इसके बाद कई बार आरोपित ने बेरोजगार युवकों से 17 लाख 27 हजार रुपए ले लिए।

दुबई में रखा है दोनों युवकों को

दो युवकों से ठगे 17 लाख रुपए, भारत से भेजना था पुर्तगाल लेकिन भेज दिया दुबई; जानिए पूरा मामला

बेरोजगार युवकों से रुपए लेने के बाद आरोपियों ने मनप्रीत और विक्रमजीत को विमान में बैठाया और उन्हें दुबई में ले जाकर उतार दिया। जहां पर उन दोनों बेरोजगार युवकों को पता चला कि उनका वीजा दुबई तक ही है। इसके बाद युवकों के साथ ठगी करने वाले आरोपी ने दोनों युवकों को वही रोक लिया।

बेरोजगार युवकों ने दुबई से अपने परिजनों को फोन करके जानकारी दी कि आरोपियों ने उनके साथ फर्जीवाड़ा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने ना उनका वीजा पुर्तगाल के लिए लगवाया और ना अब ऐसा करने के लिए कह रहे हैं। इसके साथ ही वे उनको अपने परिजनों को पुर्तगाल में होने की बात बताने को भी कहते हैं। इतना ही नहीं उनके साथ जबरदस्ती मा’रपीट भी की जाती है। यह बातें सुनकर बेरोजगार युवकों के परिजनों के होश उड़ गए।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इसके बाद जब परिजनों ने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कहा कि वे जल्द ही उन दोनों का वीजा पुर्तगाल के लिए लगा देंगे। उन्होंने बेरोजगार युवकों को पुर्तगाल नहीं भेजा तो दुबई से ही वापस बुलाना पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इंकार कर दिया है और साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते हैं। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।