Placeholder canvas

आखिर कब शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? एविएशन मिनिस्टर हरदीप पुरी ने ट्वीट करके बताया

पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से 25 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है। वहीं जून की पहली तारीख से देश में लॉकडाउन 5.0 लागू कर दिया गया है। वैसे लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस में भारत सरकार ने काफी हद तक लोगों ढील दी है।

ऐसा कहा जा सकता है कि सेंट्रल गवर्मेंट ने चरणबद्ध तरीके से देश को एर बार फिर से खोलने की शुरूआत कर दी है। वहीं 25 मई से देश में सही डॉमेस्टिक फ्लाइट्स की सेवा भी शुरू की जा चुकी है। जिसका लाभ देश की जनता भरपूर तरीके से उठा रही हैं। वहीं अब लोगों को इंटरनेशनल फ्लाइट्स की शुरूआत का इंतजार है। ऐसे में हाल ही में देश में इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने बारे में बात करते हुए सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि अभी बाकी देशों की कोरोना हालात के सुधरने का इंतजार किया रहा हैं।

सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पूरी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कही है। हरदीप सिंह पूरी ने लोगों को इस बात पूरी जानकारी देते हुए कहा कि अधिकतर देशों में 10% से भी कम में इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा हैं। इनमें अपने देश के नागरिकों की भी इजाजत ली गई है। इस समय में हर देश में विदेशी नागरिकों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक जारी है।इनमें से कुछ ही देश ऐसे हैं जहां विदेशियों को आने की इजाजत दी जा रही है, लेकिन वहां पर भी क्वारंटाइन होना अनिवार्य है।

हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर पर कहा, “जैसे ही देशों द्वारा विदेशी नागरिकों को अपने यहां प्रवेश देने के नियमों में ढील दी जाएगी, नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ान को बहाल करने के बारे में फैसला किया जाएगा। गंतव्य देशों को आने वाली उड़ानों को मंजूरी देने के लिए तैयार होना चाहिए।”

वहीं अगर खबरों की माने तो जिस शहर या फिर राज्य में कोरोना वायरस का प्रभाव सबसे ज्यादा हैं वहां पर डॉमेस्टिक फ्लाइट सर्विस को लिमिटेड ही रखा जाएगा। वहीं कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में महाराष्ट्र, तमिल नाडू, तेंलगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं, जहां डॉमेस्टिक फ्लाइट्स की सर्विस को लिमिट में रखा गया हैं।