Placeholder canvas

एविएशन मिनिस्टर ने कहा- दूसरों देशों पर निर्भर है इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरूआत

कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के काफी लंबे समय के बाद देश में कहीं घरेलू फ्लाइट की सर्विस शुरू हुई है। वहीं जब से देश में डॉमेस्टिक फ्लाइट सर्विस शुरू हुई तब से ही लगातार लोग ये सवाल कर रहे हैं कि देश में आखिर इंटरनेशनल फ्लाइट की सेवा कब से शुरू की जाएगी।

हाल ही में इस सवाल जवाब देश के सिविल एविशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि डॉमेस्टिक फ्लाइट सर्विस की पूरी क्षमता के साथ शुरूआत इस साल के लास्ट तक हो सकती है। वहीं देश में इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस कब से शुरू होगी। ये दूसरे देशों पर निर्भर करता है।

मिनिस्टर पुरी ने कहा कि जब तक दूसरे देश फ्लाइट को स्वीकार करेंगे, तभी हमारे देश में इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस शुरू हो सकती है। तब तक के लिए विदेशों में फंसे लोगों को भारत सरकार के वंदे भारत मिशन के वापस लाया जा सकता है।

एविएशन मिनिस्टर ने कहा- दूसरों देशों पर निर्भर है इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरूआत

सिविल एविशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि हम डॉमेस्टिक फ्लाइट सर्विस को और बढ़ाएंगे। इस समय के मौजूदा हालत को देखते हुए हमने केवल 33% फ्लाइट्स को ही उड़ान भरने की अनुमति दी है। इस समय फ्लाइट को पूरी कैपिसिटी के साथ नहीं शुरू किया जा सकता है। जहां लोगों कि मांग ज्यादा हैं उन रूट्स पर हम फ्लाइट्स की सर्विस को और बढ़ाएंगे। लेकिन इसके बाद भी अगर फ्लाइट्स की मांग बढ़ती हैं तो हम 40 से 45% सर्विस शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसके साथ ही हरदीप सिंह पुरी कहा कि विदेशों से अब तक 2, 75, 000 भारतीय नागरिकों स्वदेश लाया जा चुका हैं। जिनमे से 1, 09, 000 लोगो को एयर इंडिया के जरिए से देश में वापस लाया गया हैं। वहीं 1, 43, 000 भारतीय लोगों को दूसरे देशों की एयरलाइंस फ्लाइट में भारत लाया गया है ।