Placeholder canvas

दुनिया के इन 5 देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से 15 फ़ीसदी तक कम है मूल्य

सोना आभूषणों में सबसे कीमती धातु होती है। इसका भंडारण दुनिया का हर देश ज्यादा से ज्यादा करना चाहता है। आज से नहीं काफी पहले से ही लोग सोने के प्रति आकर्षित होते रहे हैं। आम लोगों के साथ सोने में इन्वेस्ट करने वाले लोग भी बड़ी संख्या में सोने में निवेश करते हैं।

भारत में इस साल वैश्विक स्तर के मुकाबले 25 फीसदी तक सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है। जबकि व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई कमी के खिलाफ बचाव के रूप में सोने को हमेशा ही इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां पर आप को भारत की अपेक्षा तकरीबन 15% तक की तुलना में कम कीमत पर सोना मिल जाएगा। ऐसे में है आर्टिकल में आगे जानते हैं किन देशों में भारत से सस्ता सोना मिलता है।

1-दुबई (यूएई)

सोना

दुबई को सिटी ऑफ गोल्ड के भी नाम से जाना जाता है। यहां पर सोनी की काफी खरीदारी की जाती है और इसके अलावा यहां का सोना विश्व के अन्य देशों के मुकाबले काफी सस्ता है।

सोना खरीदने के लिए इच्छुक लोग अक्सर दुबई जाते हैं यहां पर दियारा नाम की जगह पर गोल्ड सौक एरिया सोने की खरीदारी करने का केंद्र माना जाता है। इसके साथ ही जोयलुकास मालाबार गोल्ड डायमंड पार्क जैसे कई मार्केट है। जहां पर आपको कम कीमत पर सोना खरीदने का मौका मिलता है।

2-थाईलैंड

सोना

थाईलैंड में भी आपको दुबई के बाद सबसे सस्ता सोना मिलेगा। थाईलैंड के बैंकॉक शहर में आप कम कीमत में बेहतर क्वालिटी वाला गोल्ड आसानी से खरीद सकते हैं। थाईलैंड में आपको बहुत ही कम मूल्य में सोने खरीदारी करने का मौका मिलता है और इस सोने की वैरायटी भी काफी अच्छी होती है। थाईलैंड स्थित चाइना टाउन में यावोरात रोड के किनारे स्थित दुकाने सोने की खरीदारी के लिए फेमस हैं।

3-हॉन्गकोंग

सोना

दुबई और थाईलैंड के अलावा हांगकांग भी सोना खरीदने का एक बेहतर प्लेस है। यहां पर दुनिया भर के लोग सस्ता सोना खरीदने के लिए आते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि हांगकांग विश्व का सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक माना जाता है।

4-स्विट्जरलैंड

दुनिया के इन 5 देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से 15 फ़ीसदी तक कम है मूल्य

स्विट्जरलैंड के गोल्ड के आभूषण की डिजाइन दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध। यहां की डिजाइनर घड़ियां पूरी दुनिया की बाजारों में आपको दिख जाएंगी। यह देश सोने का कारोबार करने के लिए सबसे अच्छा देश है और यहां पर काफी अच्छा सोने का कारोबार भी होता है। स्विट्जरलैंड के जूरिक सिटी में काफी उच्च क्वालिटी वाला सोना अच्छे दामों में मिल जाता है। यहां पर आपको हैंड मेड डिजाइनर आभूषणों के साथ काफी अच्छी वैरायटी में सोना मिल जाता है।

5-भारत

दुनिया के इन 5 देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से 15 फ़ीसदी तक कम है मूल्य

भारत के लोग सोने का काफी इस्तेमाल करते हैं चाहे शादी विवाह का मौसम हो दिवाली हो या धनतेरस हो ऐसे मौकों पर भारत के लोग जमकर सोने की खरीदारी करते हैं। इन दिनों भारत के सोने के बाजार लोगों से गुलजार रहते हैं।

भारत के दक्षिण में स्थित केरल राज्य में सोने के दाम काफी कम है। और यहां पर आपको कम दामों में सोना मिलता है। केरल स्थित कोच्चि में मालाबार गोल्ड, ज्वॉयलुकास और भीमा ज्वैल्स जैसे प्लेसेस पर सोना खरीदने की इच्छुक लोगों को काफी कम दामों में सोना खरीदने का मौका मिलता है।