UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने हर रोज की तरह गुरूवार, 10 दिसम्बर के दिन भी देश की नई कोरोना रिपोर्ट को अपडेट किया है। जिसे अपडेट करते हुए मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के 1, 255 नए मामले दर्ज किए गए है, मंत्रालय ने ये भी बताया कि देश में इन नए मामलों के साथ कोरोना के 657 नए मरीज भी रिकवरी हुए है। वहीं कोरोना वायरस की वजह से हुई 4 मौ’तो के बारे में भी मंत्रालय ने जानकारी दी है।
बता दें कि 9 दिसंबर तक UAE में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1, 81, 405 हो गई है, जिसमें से अब तक कुल 1, 61, 741 कोरोना मरीज अच्छे इलाज के बाद अब पूरी तरह से रिकवर हो गए है। वहीं अब तक UAE में कोरोना वायरस की वजह से कुल 602 लोगों ने अपनी जा’न गंवा दी है। इसके साथ ही मंत्रालय ने ये भी कहा कि देश में कोरोना के नए मामलों पता लगाने के लिए नागरिकों और निवासियों के बीच कुल 1, 56, 425 नए कोविद -19 टेस्ट किए गए है, इसके साथ ही देश में कुल 17.7 मिलियन कोरोना टेस्ट किए जा चुके है।
” الصحة” تجري 156,425 فحصاً ضمن خططها لتوسيع نطاق الفحوصات وتكشف عن 1,255 إصابة جديدة بفيروس #كورونا المستجد و 657 حالة شفاء و4 حالات وفاة خلال الساعات الـ 24 الماضية#وام pic.twitter.com/YVEvQAIoev
— وكالة أنباء الإمارات (@wamnews) December 10, 2020
बुधवार को, MoHAP ने वैश्विक महामारी का मुकाबला करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट के निष्क्रिय कोविद -19 वैक्सीन के आधिकारिक पंजीकरण की घोषणा की है। इस वैक्सीन का रजिस्टेशन सिनोफर्म CNBG के आवेदन के जवाब में एक निर्णय लिया है। इस वैक्सीन के लिए UAE के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा विश्वास का एक महत्वपूर्ण वोट गया है।
UAE के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से माउप ने अबू धाबी में अपने तीसरे चरण के ट्रायल में सिनोफर्म CNBG के अंतरिम विश्लेषण की समीक्षा की है, जो बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट के निष्क्रिय टीका को कोरोना वायरस के खिलाफ 86 % प्रभावकारिता दिखाता है।