Placeholder canvas

भारत के लिए नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर एक बार फिर से लगी रोक, DGCA ने किया नई तारीख का ऐलान

कोरोना वायरस की वजह भारत सरकार ने अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है। वहीं इस प्रतिबंध के बीच भारत ने अनलॉक-5 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी बीच DGCA ने अन्तराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर एक बड़ी घोषणा करी है।

कोरोना कहर के बीच बुधवार को डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) ने घोषणा करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से भारत में आने वाली और भारत से जाने वाली नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवाओं पर लगी रोक अभी भी जारी रहेगी।

भारत से जाने वाली और आने वाली अर्न्तराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक 31 अक्टूबर तक बढ़ी

डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं (Internation Flights) पर लगी रोक को 31 अक्टूबर तक बढ़ाया जा रहा है और ये फैसला देश में बढ़ते हुए कोरोना वायरस मामलों को देखते हुए लिया गया है। जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं 31 अक्टूबर तक शुरू नही की जाएगी।

भारत के लिए नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर एक बार फिर से लगी रोक, DGCA ने किया नई तारीख का ऐलान

वहीं डीजीसीए ने ये भी जानकारी देते हुए कहा कि नियमित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक हवाई सेवाओं पर लगी रोक 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी। यह रोक सामान ले जाने वाली कार्गो फ्लाइट्स और DGCA द्वारा चलाई जा रही स्पेशल फ्लाइट्स जैसे कि वंदे भारत आदि पर लागू नहीं होगी।

इसी के साथ डीजीसी ने ये भी कहा कि कोरोना वायरस के समय में अनलॉक के तहत देश के अंदर चलने वाली घरेलू हवाई सेवाओं को तो शुरू कर दिया है लेकिन अंतरराष्ट्रीय सेवाओं पर रोक जारी रखी हुई है। हालांकि महामारी के दौरान दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए सरकार वंदे भारत मिशन के तहत विशेष फ्लाइट्स का संचालन कर रही है। जिसके तहत विदेओसं में फंसे हुए लोगों को वापस लाया जा रहा है।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस की वजह से भारत में अभी तक 98 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 63 लाख से ज्यादा लोग इस विरिस से संक्रमित हो चुके हैं वहीं इस वायरस की वजह से अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है।