Placeholder canvas

अमेरिका भेजने की कहकर दो बार भेजा दुबई, फिर जापान से भेजने की कहकर ठगे 15 लाख रुपए

अक्सर देखा जाता है कि कई लोग कुछ ऐसे लोगों पर भरोसा कर लेते है, जिनके हाथों उन्हें सिर्फ धोखा मिलता है। लेकिन बड़ी बात ये हैं कि आखिर कार लोग ऐसे धोखेबाज लोगों पर भरोसा करते ही क्यूं हैं, अब हाल ही में बाबैन थाना से एरिया के गुहन गांव के रहने वाले दंपति को अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख रूपए की ठगी का एक नया केस सामने आया है।

दरअसल गुहन गांव में रहने वाले इस दंपति को एक आदमी ने यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका यानी USA भेजने का विश्वास दिलाया था। लेकिन दो बार उसने दुबई भेजा और जब दंपति ने उससे पैसे वापस मांगे तो उसने जापान के रास्ते USA भेजने की बात कहने लगा। लेकिन इसके बाद भी जब वो लोग नहीं माने तो उस धोखेबाज ने उनको जान से मारने और खुद के विदेश भाग जाने की धमकी देने लगा।

अमेरिका भेजने की कहकर दो बार भेजा दुबई, फिर जापान से भेजने की कहकर ठगे 15 लाख रुपए

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर गुरजेंट, मुख्तयार सिंह, महेंद्र सिंह और रणबीर सिंह उर्फ लक्की पर धोखे बाजी के तहत धाराओं में केस दर्ज किया है। बाबैन खंड़ के अंतर्गत गुहन गांव की रिपी ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने इस बारे में सारी जानकारी देते हुए बताया कि वो और उनके पति इंद्रजीत सिंह USA यानी अमेरिका जाना चाहते थे। उन्होंने अपने साथ हुए धोखे में शामिल सभी गुनेहगारों के बारे में विस्तार से पुलिस को बताया और उनके बारे में जानकारी दी। उन्होंने साल 2017 के नवबंर में उनकी मुलाकात उनके साथ ही इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स करने वाली मनमीत कौर हुई। जिनके साथ वो पटियाला के लीला भवन में मौजूद उनके ऑफिस में गई, जहां उन्हे गुरजेंट मिले।

पहली मुलाकात में गुरजेंट ने खुद को सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंट बताया, और पहली बार में ही अमिरेका भेजने का विश्वास दिलाया। गुरजेंट ने दोनों पति पत्नी को अमेरिका भेजने के लिए 35 लाख रुपए की लागत के बारे में बताया। जिसमें से 15 लाख रुपए उन्होंने पहले देने को कहा और बाकी के 20 लाख रूपए अमेरिका पहुंचने के बाद फोन करने पर देने के लिए कहा है। जिसके बाद उन्हें धोखे से दुबई भेजा गया,और उनसे कहा गया की एक महीने के अंदर उन्हें USA का वीजा मिल जाएगा। जिसके बाद वो अमेरिका पहुंच जाएगें। वही दुबई में उन्हें धोखेबाज मुख्तार मिला। उसने इन लोगों से दो लाख दुबई और एक लाख भारतीय करंसी ली,और एक महीने तक दुबई में ही गुमराह करता रहा।