Placeholder canvas

कोरोना संकट में मोदी सरकार के इस मिशन ने किया कमाल, हजारों भारतीय लोगों को अपनों से मिलवाया

कोरोना वायरस संकट के दौरान मोदी सरकार का द्वारा शुरू किया गया वंदे भारत मिशन दूसरे देशों में फंसे भारतीयों के लिए किसी बड़े वरदान से कम नहीं है। वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे हजारों भारतीयों अब तक स्वदेश लाया गया है। मिशन के पहले फेज के सफल होने बाद 17 मई को मिशन का दूसरा फेज शुरू किया गया, जिसकों लेकर हाल ही खबर आई हैं कि अब ये मिशन 13 जून तक चलेगा।

इसके साथ ये भी बताया गया हैं कि मिशन के दूसरे फेज में भारत सरकार ने अब तक एयर इंडिया की 103 फ्लाइट का संचालन किया है। वहीं इंडियन नेवी ने श्रीलंका और मालदीव में फंसे भारतीयों वापस देश लाने में सरकार की मदद की है। बता दें कि भारत सरकार के वंदे भारत मिशन की शुरुआत 7 मई से हुई है, जिसके तहत अब तक 454  फ्लाइट्स का संचालन किया जा चुका है।

कोरोना संकट में मोदी सरकार के इस मिशन ने किया कमाल, हजारों भारतीय लोगों को अपनों से मिलवाया

इस मिशन के तहत भारत में अब तक कुल 1,07,123 नागरिकों की स्वदेश वापसी हो चुकी है। भारत लौटे वाले इन लोगों में से 17,450 लोग माइग्रेंट वर्कर, 11,511 स्टूडेंट और इनके साथ 8633 प्रोफेशनल वर्ग के लोग शामिल हैं। वहीं इन सब अलावा 32, 000 भारतीय लैंड बॉर्डर इमीग्रेशन चेक प्वाइंट के माध्यम से बांग्लादेश, भूटान और नेपाल जैसे भारत पड़ोसी देशों से भी भारतीयों को वापस लाया गया है। बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत देश में वापस आने के लिए दुनियाभर में फंसे कई भारतीयों अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है, अगर संख्या की बात करें तो अब तक कुल 3,48,565 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

कोरोना संकट में मोदी सरकार के इस मिशन ने किया कमाल, हजारों भारतीय लोगों को अपनों से मिलवाया

इसके अलावा होम मिनिस्ट्री की गाइडलाइंस के अनुसार 24 मई से नॉन शेड्यूल कमर्शियल फ्लाइट की उड़ान को भी टेक ऑफ और लैंड करने की मंजूरी दी है। जिससे चार्टर्ड फ्लाइट और एयर एंबुलेंस को लाने में हैल्प भी मिली है। बता दें कि भारत सरकार ने इस मिशन की तीसरे फैज की घोषणा पहले ही कर दी है। तीसरे फेज के लिए मिशन की फ्लाइट की लिस्ट भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। बताया गया हैं कि तीसरे फेज में मिशन के तहते दुनिया के कई और देशों में फंसे करीब 38,000 भारतीय को वापस भारत लाया जाएगा।