Placeholder canvas

फ्लाइट में सफर के लिए फिजिकल पासपोर्ट की नहीं पड़ेगी आवश्यकता, जल्द लॉन्च होगा E Passport

भारत में अभी फिजिकल पासपोर्ट के जरिए फ्लाइट की यात्रा की जाती है। मगर अब इसमें बदलाव होने वाला है। इसके लिए भारत के विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि नया E Passport रेडियो फ्रीक्वेंसी (RFID) आईडेंटिफिकेशन और बायोमेट्रिक के उपयोग के अंतर्गत बनाया जाएगा।

विदेश मंत्रालय की सिक्योरिटी संजू भट्टाचार्य बताया कि नया पासपोर्ट भी अंतरराष्ट्रीय सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन के स्टैंडर्ड के अंतर्गत बनाया जाएगा।

फ्लाइट में सफर के लिए फिजिकल पासपोर्ट की नहीं पड़ेगी आवश्यकता, जल्द लॉन्च होगा E Passport

E Passport की खास बात यह होगी कि इसमें सिक्योरिटी फीचर्स में जैकेट भी शामिल होगा जिसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होगी जिस पर महत्वपूर्ण डाटा एन्कोडेड होता है। खबर यह भी आ रही है कि नया पासपोर्ट इंडिया सिक्योरिटी प्रेस नासिक में तैयार किया जाएगा। भारत में यात्रा के लिए जारी किए जाने वाले पासपोर्ट में क्या-क्या फीचर्स हो सकते हैं और किन-किन सिक्योरिटी फीचर्स से नया पासपोर्ट लैस होगा इस बारे में हम आपको आगे बताने जा रहे है।

इन फीचर्स के साथ आएगा नया E Passport

जल्द ही लांच किए जाने वाले इनेबल पासपोर्ट में कई तरह की एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को उनकी निजी जानकारी जैसे उनका बायोमैट्रिक डाटा एड्रेस, नाम और अन्य महत्वपूर्ण आईडेंटिटी से जुड़ी जानकारी देनी होंगी।

फ्लाइट में सफर के लिए फिजिकल पासपोर्ट की नहीं पड़ेगी आवश्यकता, जल्द लॉन्च होगा E Passport

सारी जानकारियां डिटेल एंबेडेड चिप में डिजिटल रूप से साइन और स्टोर्ड की जाएंगी। यदि कोई भी प्रॉब्लम होती है तो सिस्टम इसकी पहचान करेगा और पासपोर्ट वेरीफिकेशन फेल्ड बताएगा। इसके साथ ही नए E Passport में सिक्योरिटी फीचर्स होंगे जो रेडियो फ्रिकवेंसी आईडेंटिफिकेशन के तहत अनधिकृत टाटा ट्रांसफर पर भी नजर रखेंगे और उसे रोकने में सक्षम होंगे।

इस खास लिस्ट में शामिल हो जाएगा भारत

ई-पासपोर्ट (E Passport) किसान भारत कुल 150 देशों की सूची में शामिल हो जाएगा जिसमें यूके जर्मनी बांग्लादेश सहित अन्य देश शामिल है। इस सूची में शामिल सभी देश बायोमेट्रिक पासपोर्ट जारी करते हैं। आम पब्लिक के लिए बायोमेट्रिक पासपोर्ट अंडर डेवलपमेंट है।

मगर देश द्वारा जारी किए गए राजनयिक और ऑफिशियल पासपोर्ट 2008 से बायोमेट्रिक रूप से पूर्णतया सुरक्षित है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पहला ई-पासपोर्ट देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने जारी किया था।