Placeholder canvas

31 अक्टूबर से शुरू होगी पहली Sea Plane फ्लाइट, जानें कितना है किराया और क्या रहेगा रूट्स

सी प्लेन (Sea Plane) यानी की पानी पर चलने वाले जहाज। अब यह सर्विस भारत में भी शुरू होने जा रही है। वहीं अब आप भी सी प्लेन से यात्रा का लुप्त उठा सकेंगे। देश में सी- प्लेन की सर्विस अब पूरी तरह के नॉर्मल होने जा रही है।

दरअसल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से 31 अक्टूबर को देश की पहली सी- प्लेन सर्विस का शुभारंभ किया जाएगा। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत की पहली सी- प्लेन फ्लाइट गुजरात में शुरू की जाएगी।

31 अक्टूबर से शुरू होगी पहली Sea Plane फ्लाइट, जानें कितना है किराया और क्या रहेगा रूट्स

भारत की पहली सी- प्लेन फ्लाइट स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से साबरमती तक उड़ेगी। इस सी प्लेन फ्लाइट में 12 पैसेंजर्स सवार होंगे, जो इस 205 किलो मीटर की ये शानदार दूरी तय करेंगे। वैसे भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र ने इससे पहले भी गुजरात में ही सी प्लेन की सवारी चुके है। सी- प्लेन को केंद्र सरकार की महात्वाकंक्षी योजना उड़ान के तहत लाया जाएगा।

भारत में सी-प्लेन की सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी प्राइवेट एविएशन कंपनी स्पाइस जेट से मिली है। सी- प्लेन को स्पाइस जेट मालदीव से लेकर आएगी। इसके साथ आगे का भी सफर तय किया जाएगा। भारत में सी-प्लेन की शुरूआत 31 अक्टूबर यानी एकता दिवस हो रही है, 19 सीट वाला सी -प्लेन हर रोज उड़ान भरी जाएगी।भारत में शुरू होने वाले इस सी- प्लेन का किराया 4, 800 रूपए हर एक व्यक्ति का रखा गया है।

31 अक्टूबर से शुरू होगी पहली Sea Plane फ्लाइट, जानें कितना है किराया और क्या रहेगा रूट्स

सी- प्लेन को लेकर लोगों की मांग मद्देनजर रखते हुए हर दिन 4 फ्लाइटें अपनी उड़ान भरेंगी। जिसका किराया 4, 800 रूपए रखा गया है। देश में सी- प्लेन के ट्रेवल की मांग को देखते हुए करीब 10 सी-प्लेन स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से साबरमती रूट पर चलाई जाएगी।