Placeholder canvas

खुशखबरी: सोने-चांदी के दामों में आई बड़ी गिरावट, जानिए आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का भाव

सोने और चांदी के दामों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है कि सोने और चांदी के दामों गिरावट दर्ज की गई। वहीं ये खबर सोने और चांदी खरीदने वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमत लगभग 01:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 178 रुपये की गिरावट के साथ 46660.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 622.00 रुपये की गिरावट के साथ 66879 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

खुशखबरी: सोने-चांदी के दामों में आई बड़ी गिरावट, जानिए आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का भाव

वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। इसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी के चलते दामों में ये बढ़त देखी गई। 10 ग्राम सोने का दाम (Gold Price) 182 रुपए बढ़ गया। वहीं, इंडस्ट्रियल डिमांड में सुधार से चांदी में और ज्यादा मजबूती आई। एक किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Price) 725 रुपए बढ़ गई।

इसी के साथ HDFC सिक्योरिटी के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में तेजी से सोने को सपोर्ट मिला है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में सोने का भाव 1,744 डॉलर प्रति औंस रहा। लेकिन शुक्रवार को सोने और चांदी के दामों गिरावट दर्ज करी गयी है।

खुशखबरी: सोने-चांदी के दामों में आई बड़ी गिरावट, जानिए आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का भाव

 

आपको बता दें, कोरोना महामारी की वजह से सभी लोगों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा है। वहीं इस वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश कर आ रहे हैं। वहीं इस वजह से होली के बाद से सोना और चांदी में लगातार तेजी देखी जा रही है। बाजार के जानकारों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में जिस तरह से ट्रेंड जारी है उस हिसाब से बहुत जल्द सोना 50 हजार हो जाएगा।