Placeholder canvas

सोना खरीदते समय बरतनी चाहिए सावधानी, जानिए कैरेट के आधार पर किस प्रकार तय होती है GOLD की कीमत

शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसे सोने की जूलरी नापसंद हो और सोना खरीदने में उसका कोई दिलचस्पी ना हो। सदियों से लोगों द्वारा सोने की खरीदारी की जाती रही है। गोल्ड व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। भारत सहित कई अन्य देशों में सोना काफी सस्ते दामों में मिलता है।

मगर क्या आपको मालूम है कि आप जो गोल्ड चाहते हैं वह 24 कैरेट का न होकर उसी का शुद्ध रूप होता है। शुद्ध सोने की पहचान करना काफी मुश्किल होता है। फिर भी आप कुछ एहतियात बरतकर सोने की परख कर सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि सोना खरीदते समय आपको किन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

बिना हॉलमार्क देखी ना खरीदें सोना

सोना खरीदते समय बरतनी चाहिए सावधानी, जानिए कैरेट के आधार पर किस प्रकार तय होती है GOLD की कीमत

गोल्ड की खरीदारी करते वक्त उसकी गुणवत्ता को जरूर पर रखें। हॉल मार्क सरकारी गारंटी होती है। गोल्ड पर हॉलमार्क का निर्धारण देश की सिर्फ एक एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड करती है। यह योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के अंतर्गत संचालन नियम और विनियम विनियम का कार्य करती।

..तो इसलिए नहीं बनती हैं 24 कैरेट सोने की ज्वेलरी

24 कैरेट के गोल्ड को प्योर गोल्ड माना जाता है। मगर 24 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी नहीं बनती है। इसका कारण यह है कि 24 कैरेट गोल्ड कॉफी सॉफ्ट होता है अक्सर आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है 22 कैरेट गोल्ड में 91.66 प्रतिशत गोल्ड होता है।

सोना खरीदते समय बरतनी चाहिए सावधानी, जानिए कैरेट के आधार पर किस प्रकार तय होती है GOLD की कीमत

इस बात पर गौर करना आवश्यक है कि गोल्ड के सभी कैरेट का हाल मार्क अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए जैसे कि 24 कैरेट गोल्ड पर 999, 23 कैरेट गोल्ड पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 पर 18 कैरेट 750 लिखा होता है। जिसके बाद सोने की शुद्धता पर कोई सवाल नहीं होता है।

इस तरह समझे कैरेट का गणित

सोना खरीदते समय बरतनी चाहिए सावधानी, जानिए कैरेट के आधार पर किस प्रकार तय होती है GOLD की कीमत

कैरेट सोने का मतलब होता है 1/24 प्रतिशत सोना, यदि आप की ज्वेलरी 22 कैरेट की है तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। (22/24)x100= 91.66 यानी आपके आभूषण में इस्‍तेमाल सोने की शुद्धता 91.66 प्रतिशत।

जानिए 1 कैरेट सोने की कीमत निकालना

मान लीजिए 24 कैरेट सोने का मूल्य 53 हजार रुपए है। मगर जब आप मार्केट सोना खरीदने जाते हैं, तो 22 कैरेट सोने का दाम (53000/24)x22=48583 रुपए होगा। ठीक है ऐसे ही 20 कैरेट के सोने के दामों का निर्धारण होता है। (53000/24)x20=44166 जबकि ये ही सोना छूट की बात कह कर आभूषण विक्रेता ग्राहक को लालच में फंसाते हैं।