Placeholder canvas

सोने हुआ बहुत सस्ता, आज हुई इतनी कीमत,दिवाली तक जानें कितना रह सकता है रेट

सोने की कीमत लगातार तीन दिन से गिरती ही जा रही है, इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमत में आने वाली गिरावट से घरेलू मार्केट में भी सोने के दाम तेजी से गिर रहे है। 8 अक्टूबर 2020 गुरुवार को MCX पर सोने और चांदी के रेट्स में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है।

सामने आए सोने के नए रेट के बाद शुरुआती कारोबार में दिसंबर तक की डिलीवरी वाला सोने का वायदा गिरकर 49, 971 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली सर्राफा मार्केट में 10 ग्राम सोना 694 रूपए सस्ता हुआ था।

वहीं अगर चांदी की बात की जाए तो चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। सिल्वर के दाम में 2500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट हुई है। चांदी का हाजिर भाव 59 हजार 021 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

सोने हुआ बहुत सस्ता, आज हुई इतनी कीमत,दिवाली तक जानें कितना रह सकता है रेट

गोल्ड मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने के दाम अपने रिकॉर्ड लेवल से लगातार गिरते हुए 50, 000 रूपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गए है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सोने की ये कीमत आने वाले दिनों में भी इसी दायरे के अंदर रह सकती है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि दिवाली के त्योहार तक सोने की कीमतो में कोई खास बड़ी तेजी या फिर बड़ी मात्रा में गिरावट नही आने वाली है। भारत में दिवाली के सीजन के दौरान भी सोने की कीमत 50 हजार रूपए से लेकर के 52 हजार रूपए तोला तक की रेंज में रह सकता है।

हाल ही में अमेरिका के प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने एक राहत पैकेज को लेकर ट्वीट करते हुए बताया कि वो एक राहत पैकेज पर साइन करने वाले है। इसके बाद से दुनिया भर के मार्केट में शानदार तरीके से स्पीड लौटी है। जैसा कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी है, अगर ऐसे हालात में इकोनॉमी को लेकर वहां स्थिति सुधरती है तो इसका लाभ दुनिया के सभी देशों को मलेगा, बस इसी वजह से इंवेस्टर्स का रूझान सोने की तरफ से कम हो गया है। जिसके कारण से दुनिया भर में सोने के दाम तेजी से गिर रहे है।