Placeholder canvas

Gold Price Today: छठ पर्व पर सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट जान लें 10 ग्राम गोल्ड का भाव

छठ पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छठ के इस पावन पर्व पर सोने के दामों गिरावट दर्ज की गई। अगर आज के सोने के रेट की बात करें तो आज सोना 47, 990 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है।

इतने रुपए तक सोने के दाम हुए कम

Gold Price Today: छठ पर्व पर सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट जान लें 10 ग्राम गोल्ड का भाव

आज यानि की बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड के रेट पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 40 रुपयों की गिरावट के साथ 47, 990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयें हैं। वहीँ अगर चांदी की कीमतों की गौर करें तो चांदी के रेट के 236 प्रति किलोग्राम बढ़ गयें हैं। 236 रुपयों की तेज़ी के साथ चाँदी 64806 रुपये प्रति किलो के दाम में बिक रही है।

जानिए देश की बड़ी शहरों में कितने में बिक रहा है गोल्ड

Gold Price Today: छठ पर्व पर सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट जान लें 10 ग्राम गोल्ड का भाव

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में अगर सोने के रेट की बात करें तो, यहाँ 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 47,990 और 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 46,990 रुपये है। दिल्ली में 24 कैरेट वाला शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 51,400 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 47,150 रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने की कीमत 50150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 47 हज़ार 450 रुपये हैं।

सोने की शुद्धता जांचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Gold Price Today: छठ पर्व पर सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट जान लें 10 ग्राम गोल्ड का भाव

ज्वेलरी बनाने में प्रायः 22 कैरेट शुद्ध सोने का इस्तेमाल ही किया जाता है। मगर कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल आभूषण बनाने में करते हैं। ज्वेलरी के ऊपर कैरेट के अनुसार हॉल मार्क का निशान बना होता है। आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, 23 कैरेट सोने के आभूषण पर 958, 22 कैरेट की ज्वेलरी पर 916, 21 कैरेट के आभूषण पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। इन अंको की मदद से आप सोने की शुद्धता की पहचान कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल कर जाने अपने शहर के सोने-चांदी के भाव

Gold Price Today: छठ पर्व पर सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट जान लें 10 ग्राम गोल्ड का भाव

देशभर के विभिन्न राज्यों में भिन्न-भिन्न तरह के टैक्स के कारण कीमतें अलग-अलग होती हैं। मेकिंग चार्ज, उत्पाद शुल्क इत्यादि के कारण दामों में अंतर देखने को मिलता है । ऐसे में अगर आप अपने राज्य के सोने चांदी के भाव जानना चाहते हैं तो आप इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार इस 8955664433 नंबर पर मिस कॉल देकर सोने चांदी की ताजा कीमतों की जानकारी पा सकते हैं।