Placeholder canvas

लगातार उछाल के बाद गिरे सोने के भाव, चांदी के भाव में तेजी, जानिए ताजा भाव

लगातार हर रोज सोने की बढ़ रही कीमतों के बीच आज मार्केट में सोने के भाव थोड़े फीके फीके दिखाई दे रहे है। एक दिन के भारी उछाल के बाद फिर से देश भर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत गिर गई है, शुक्रवार के दिन सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट को सोने की हाजिर भाव गुरुवार की तुलना में 239 रूपए प्रति तोला (10 ग्राम सोना) सस्ता हो गया है, जिसके बाद आज सोने का रेट 49, 420 रूपए पर खुला था।

वहीं अगर चांदी की बात करें तो चांदी की कीमत में भी 924 रूपए प्रति किलो ग्राम कमी देखी गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 45, 269 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 23 कैरेट सोने का दाम 49, 222 रूपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 37, 065 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची है। जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से इस भाव में 500 से लेकर 1000 रूपए का ही अंतर आ सकता है।

लगातार उछाल के बाद गिरे सोने के भाव, चांदी के भाव में तेजी, जानिए ताजा भाव

वहीं ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतें कमजोर हुई हैं, जिससे भारत में घरेलू कीमतें भी कमजोर हो गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप पिछले तीन दिनों में आज की कीमतों में ही गिरावट आई है। हालांकि, यहां बताया गया है कि सोने की कीमतें सुबह 8 बजे की हैं, हर पल कीमतों में बदलाव हो सकता है और इसलिए सोने के खरीदारों को एक निश्चित समय पर लाइव कीमतों को ट्रैक करना होगा।

IBJA की तरफ से जारी की गई आज की रिपोर्ट के अनुसार सोने के रेट्स भारत भर में सर्वमान्य है। बात दें कि इस वेबसाइट पर दी गई रेट्स रिपोर्ट में GST को शामिल नहीं किया गया है। लेकिन इंवेस्टर्स को सोने की कीमत के अनुसार अपने इंवेस्टमेंट GST के साथ लगा सकते है। या अपनी विश्वसनिय वेबसाइट पर कर सोने के रेट GST की कीमत के साथ जान सकते है।