Placeholder canvas

सोने के दाम में फिर आई गिरावट, खरीदने से पहले जान लें क्या है 22 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

Gold Rate Today: शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में सराफा बाजार में सोने की मांग बढ़ना निश्चित है। हम आपको बताएंगे कि हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोने के दाम क्या रहे हैं सोने का रेट आज ₹71 की गिरावट के साथ 47530 रुपयों पर आ गया है। चांदी की बात करें तो चांदी 61 हजार 17 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।

कितने रुपए कम हुए सोने के भाव?

सोने के दाम में फिर आई गिरावट, खरीदने से पहले जान लें क्या है 22 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

अगर बात करें 24 कैरेट के शुद्ध सोने के दाम की तो इसके दाम 47 हजार 530 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे हैं। जबकि बीते दिन गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 47601 रुपए रही थी। बीते दिन के मुकाबले सोने के दाम में आज ₹71 की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि 23 कैरेट सोने के दाम ₹47340 प्रति 10 ग्राम रहे हैं।

दूसरी तरफ 22 कैरेट सोने की बात करें तो इस सोने का दाम 43537 रुपए है। जबकि 18 कैरेट गोल्ड का रेट ₹35448 पर पहुंच चुका है। आज यानी शुक्रवार को 14 कैरेट गोल्ड का रेट 27805 रूप है।

यहां पर देखिए रेट लिस्ट

प्रोडक्ट                      2 दिसंबर (रुपये/10 ग्राम)      1 दिसंबर- गिरावट (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट)   47530                         47601 -71
Gold 995 (23 कैरेट)    47340                         47410 -70
Gold 916 (22 कैरेट)     43537                        43603। -66
Gold 750 (18 कैरेट)     35648                         35701। -53
Gold 585 ( 14 कैरेट)    27805                         27847 -42

आपके शहर के रेट में हो सकता है अंतर

Gold Rate Today

गौरतलब है सराफा बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत 61 हजार 17 रूप प्रतिकिलो है। जबकि अगर गुरुवार के दिन चांदी की रेट की बात करें तो 60789 पर चांदी थी। मगर आज ₹228 की चांदी में तेजी दर्ज की गई है।

मगर ध्यान देने वाली बात यह है कि इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के द्वारा जारी इस रेट लिस्ट और आपके शहर में सोने और चांदी के रेट में 1000 से लेकर ₹500 तक का अंतर देखा जा सकता है। यहां पर आपको सोने चांदी के औसत भाव बताए जा रहे हैं।