Placeholder canvas

सोने-चांदी की कीमतों में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें नए रेट्स

Gold-Silver Price: शादी विवाह का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में इस सप्ताह काफी गिरावट देखने को मिली है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की व्यवसायिक के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते में गोल्ड के रेट में कुल 878 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है। जबकि चांदी की कीमतों में 3202 रुपए की गिरावट आई है। 24 से 28 जनवरी 2022 के बिजनेस वीक में 26 जनवरी को छुट्टी होने के कारण स्पॉट मार्केट में सोने चांदी की ट्रेंडिंग नहीं हुई।

ऐसे रहा पूरे सप्ताह का सोने में आया उतार चढ़ाव

सोना

24 जनवरी 2022 को सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 48793 प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 25 जनवरी 2022 दिन मंगलवार को 24 कैरेट प्योरिटी वाले सोने का दाम बढ़कर 48861 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

27 जनवरी 2022, दिन बृहस्पतिवार को गोल्ड की रेट में 333 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में गोल्ड का ताजा भाव 48528 रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 28 जनवरी 2022, शुक्रवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट घटकर 47,915 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

ऐसे में कहा जा सकता है कि 24 जनवरी 2022 से लेकर 28 जनवरी 2022 के बीच 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के रेट में कुल 878 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई। जबकि इससे पहले के दो हफ्तों पर नजर दौड़ाएं तो सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

चांदी की कीमतों में भी दर्ज की गई गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें नए रेट्स

24 जनवरी 2022, सोमवार को चांदी की कीमतें 64422 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। 25 जनवरी 2022 हफ्ते के दूसरे कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत में 710 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में स्पॉट मार्केट में सिल्वर का रेट घट कर 63712 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया था।

26 जनवरी 2022 को छुट्टी होने की वजह से गुरुवार को जब मार्केट खुला तो सिल्वर में की कीमत में 1025 रूपये की कमी देखने को मिली थी। इससे चांदी के दाम घटकर 62,687 रूप प्रति किलोग्राम हो गए थे।

28 जनवरी 2022 को सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में चांदी के दाम 1467 रुपए लुढ़ककर 61,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए थे। इस तरह से देखें तो 24 जनवरी 2022 से लेकर 28 जनवरी 20 22 के मध्य चार कारोबारी सत्र में चांदी के दामों में 3202 रुपए की प्रति किलोग्राम कमी देखी गई है।

ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

ज्वेलरी की शुद्धता परखने के लिए भी कई तरीके होते हैं। इसमें हॉलमार्क से संबंधित कई तरह के निशान होते हैं जिनके माध्यम से आभूषण की शुद्धता पर की जा सकती है। इसके लिए 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना दिया जाता है। अगर आप ज्वेलरी की खरीद करने जाते हैं तो आपको 22 कैरेट की ज्वेलरी पर 916 लिखा होगा मिलेगा। वहीं, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा, जबकि18 कैरेट के आभूषण पर 750 और 14 कैरेट के आभूषण पर 585 लिखा होगा।