Placeholder canvas

सरकार ने कहा- वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 13.85 लाख भारतीयों की हुई स्वदेश वापसी

भारत सरकार ने हाल ही में एक बहुत ही अच्छी जानकारी सभी देश वासियों के खास शेयर की है। बता दें कि ये खबर मई के महीने में भारत सरकार की तरफ से शुरू किए वंदे भारत मिशन को लेकर है। हाल ही में सरकार ने बताया कि अब तक देश में वंदे भारत मिशन के तहत 13.85 लाख भारतीयों की विदेशों से स्वदेश वापसी हुई है।

लोकसभा में डॉ.उमेश जाधव, मोहम्मद फैजल ,अजय मिश्र , मोहनभाई कुंडारिया और मनोज कोटक के सवालों के जवाब लिखित रूप में देते हुए भारत के विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि अब तक हमारे वंदे भारत मिशन के तहत दूसरे देशों में फंसे हमारे भारतीय नागरिकों के साथ रेगुलर कॉन्टेंक्ट में है।

सरकार ने कहा- वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 13.85 लाख भारतीयों की हुई स्वदेश वापसी

इसके साथ ही उन लोगों के अनुरोध करने पर उनके भारत वापस आने की सुविधा की प्रदान करती रह रही है। इतना ही नहीं मंत्री वी मुरलीधरन ने आगे कहा कि जो भी भारतीय नागरिक वापस देश लौटना चाहता है, वो वंदे भारत मिशन के तहत संबंधित एयरलाइंस की वेबसाइट से डायरेक्ट अपनी फ्लाइट की टिकट को बुकिंग करवा सकते है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत दूसरे देशों से 11 सितंबर तक 13,85,670 भारतीयों की स्वदेश वापसी की जा चुकी है।

जानकारी के लिए बता दें कि इसी महीने की 1 तारीख से वंदे भारत मिशन का 6वां फेज शुरू हो गया था। इस बात की जानकारी सरकार ने पिछले हफ्ते ही थी। सरकार ने कहा था कि वंदे भारत मिशन के अंर्तगत दूसरे देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को कई विभिन्न माध्यमों से जरिए से भारत लाया जा रहा है। बता दें कि अब वंदे भारत मिशन के तहत उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स का एयर इंडिया और देश की कुछ प्राइवेट एयरलाइंस कंपनियां कर रही है।