Placeholder canvas

भारतीय कामगार का श’व दुबई से भारत लाने के लिए इस CM ने की पहल, विदेश मंत्रालय से मांगी सहायता

झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से बोकरो के रहने वाले मोहम्मद जाहिद अख्तर का पा’र्थिव शरीर दुबई से झारखंड के बोकारो लाने में मदद की अपील की है। इसके साथ ही चीफ मिनिस्टर हेमंत ने उपायुक्त बोकारो को भी विदेश मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर मृ’तक के परिवार को जरूरी मदद और सहायता प्रदान करने का निर्देश भी दिया है।

इसके साथ ही CM को जानकारी दी गई कि बोकारो के मखदुमपुर के रहने वाले एक कामगार की लॉकडाउन के समय के दौरान दुबई में मृ’त्यु हो गई है। लेकिन आज तक उनका श’व उनके पिता के घर पर नहीं आ पाया है। इस पूरे मामले की जानकारी के मुख्य मंत्री ने विदेश मंत्री से इन दोनों लोगों के श’व को दुबई से भारत लाने में मदद की अपील की है।

भारतीय कामगार का श'व दुबई से भारत लाने के लिए इस CM ने की पहल, विदेश मंत्रालय से मांगी सहायता

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश के कई सारे लोग दूसरे देशों में फंसे हुए हैं। वहीं जो मजदूर लोग भारत में उन सभी लोगों कि नौकरी छीन गई है। जिसकी वजह से शहरों के सभी मजदूर सड़कों पर पैदल ही अपने गांव का रास्ता माापने लगे। इस दौरान कई मजदूरों की घर तक पहुंचने से पहले है मौत हो गई, हालांकि बाद में सरकार ने इन सभी लोगों को उनके घर भेजने की व्यवस्था की।

भारत के अलावा अगर खाड़ी देशों में फंसे हुए भारतीय कामगार की बात करें तो यह तदाद भी अच्छी खासी है। दरअसल कोरोना संकट के बाद खाड़ी के ज्यादातर देशों ने लॅाकडाउन लगा दिया था। इसकी वजह से बड़ी तदाद में लोगों की नौकरियों चली गई या फिर उनकी सैलरी में भारी कटौती की गई।

भारतीय कामगार का श'व दुबई से भारत लाने के लिए इस CM ने की पहल, विदेश मंत्रालय से मांगी सहायता

 

ऐसे में वे मजबूर लोग वापस अपने देश भारत आना चाहते है और इसको लेकर लगातार केंद्र सरकार से गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल बड़ी संख्या में स्पेशल फ्लाइट वंदे भारत मिशन के अर्न्तगत चल रही है, जो विदेश में फंसे हुए भारतीयों को लाने का काम कर रही है।