Placeholder canvas

IAS का सपना पूरा करने के लिए छोड़ी HR मैनेजर की जॉब, डिप्रेशन की शिकार हो कर, बन गई कूड़ा बीनने वाली

कभी कभी बहुत ही ज्यादा महात्वाकांक्षी लोगों पर तनाव अपना इतना गहरा असर करता है कि इंसान खुद ना होकर कुछ और ही बन जाता है। हाल ही में ऐसी एक नई खबर सामने आई है। जिसके बारे में जानने के बाद आप भी बेहद दुखी और हैरान हो जाएंगे।

दरअसल हैदराबाद की एक लड़की ने पहले तो अपने IAS बनने के सपने की वजह से मल्टीनेशनल कंपनी में एक अच्छी खासी HR मैनेजर की जॉब छोड़ दी थी। फिर उसने सालों तक पढ़ाई पर मेहनत की और कई बार पेपर देने के बाद भी एग्जाम क्लियर नहीं कर पाई, जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में आ गई।

इतना ही नहीं इस लड़की का दिमागी बीमारी फिर इस कदर बिगड़ गई, IAS का सपना देखने वाली उसकी हालत बुरी हो गई। ये लड़की IAS बनने का ख्वाब छोड़कर अब कूड़ा बीनने वाली बन गई है। खबरों की मानें, आज से करीब 8 महीने पहले ये इस लड़की ने अपना घर छोड़ दिया था। अब वो लोगो से खाना मांगते और भटकते हुए अपने घर से लगभग दूर गोरखपुर पहुंच गई है। इस लड़की की एक तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार इस लड़की का नाम रजनी है और ये तेलंगाना के वारंगल की रहने वाली है, 23 जुलाई को ये लड़की विक्षिप्त हालत में गोरखपुर के तिवारीपुर थाने के पास मिली थी।

जुलाई के महीने वाली भंयकर गर्मी में इस लड़की ने अपने शरीर पर 8 जोड़ी कपड़े पहन रखे थे। इस हालत में ये लड़की कूड़ेदान के पास फेंके हुए सूखे चावल बीनती हुई दिखाई दे रही थी। जिसके बाद इस बात की जानकारी किसी व्यक्ति ने पुलिस को दे दी, जिसके बाद दो ऑफिसर उस लड़की के पास पहुंचे, जब पुलिस वालो ने उससे बात करने की कोशिश की तो लड़की पुलिस को देख कर फरार्टेदार इंग्लिश बोलन लगी। इस लड़की को हिन्दी नहीं आती थी, वो टूटी-फूटी हिंदी भी बोल रही थी। जिसके बाद पुलिस के सिपाहियों ने इस लड़की के बारे में अपने अधिकारी को जानकारी दी। अब पुलिस वालों ने उस लड़की को मातृछाया चैरिटेबल फाउंडेशन के सुपुर्द कर दिया है।