Placeholder canvas

भारत सरकार ने दूसरे देशों में फंसे OCI कार्ड होल्डर के चुनिंदा श्रेणियों के तहत भारत आने की दी इजाजत

New Delhi: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया भर में लगी कई पाबंदियों के कारण कई सारे लोगों को अपने काम और रोजमर्रा की जिंदगी में कई सारी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। हालांकि अब काफी हद तक लोगों पर लगाई गई कई पाबंदियों को हटा दिया गया है। इसके अलावा सरकार उन्हें कई चीजों में छूट रही है। हाल ही में केंद्र सरकार नें दूसरे देशों में फंसे अपने ओवरसीज इंडियन सिटीजन यानी OCI कार्ड होल्डर को कुछ चुनिंदा श्रेणियों के तहत देश में आने की इजाजत दे दी है।

होम मिनिस्ट्री के आदेश के अनुसार जो OCI कार्ड होल्डर लोग भारत वापस आना चाहते हैं, अब वो भारत आ सकते है। इस आदेश में वो OCI कार्ड होल्डर शामिल हैं जो अपनी किसी पारिवारिक इमरजेंसी की वजह से देश छोड़ कर गए थे।

भारत सरकार ने दूसरे देशों में फंसे OCI कार्ड होल्डर के चुनिंदा श्रेणियों के तहत भारत आने की दी इजाजत

होम मिनिस्ट्री के इस आदेश के अनुसार विदेश में जन्मे भारतीय लोगों के उन बच्चों को भारत आने की इजाजत रहेगा, जो OCI कार्ड होल्डर है। इसके अलावा उन कपल को भारत आने की अनुमति दी गई है, जिन जोड़ी में दोनों में से कोई एक OCI कार्ड होल्डर हो, या फिर उन दोनों में कोई भारतीय नागरिक हो। इसके अलावा उनका भारत अंदर अपना कोई रहने का घर हो। इन्ही तीन शर्तों के आधार पर विदेश से कपल वापस भारत आ सकते है। इसके साथ ही दूसरे देशों की यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे उन OCI कार्ड होल्डर को भी भारत वापस आने की इजाजत हैं, जिनके माता-पिता भारतीय नागरिक है, और भारत में ही रह रहे है।

इसके अलावा गृह मंत्रालय की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि ओसीआई कार्डधारकों की विशेष श्रेणियों को दी गई कई प्रविष्टि जीवन भर वीजा सुविधा के अधिकार को बहाल किया जाता है ताकि उन्हें भारत यात्रा के दौरान किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

मालूम हो कि इससे पहले सरकार ने वंदे भारत मिशन के तहत दूसरे देशों में फंसे अपने भारतीय नागरिकों वापस लेकर आ रही है। भारत सरकार ने इस मिशन की शुरू 7 मई से की थी। मिशन के पहले फेज में सरकार ने खाड़ी में देशों में भारतीयों को वहां से निकाला। वहीं दूसरे फेज में सरकार 31 देशों से फंसे भारतीयो वापस लेकर स्वदेश पहुंच रही है।