Placeholder canvas

समंदर के सिकंदर बनें संकटमोचक! भारतीयों को निकालने के लिए इंडियन नेवी की वॉरशिप INS Jalashwa तैयार

इस समय सभी देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे हैं। वहीं इस कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी देशों में लॉकडाउन लगाया गया है जिसकी वजह से कई लाख लोग विदेशों में फंसे हुए थे। वहीं इन सभी लोगों को वापस लाने के लिए वंदे मातरम मिशन शुरू किया है। वहीं इस मिशन के लिए केंद्र सरकार ने भारतीय नौसेना का आईएनएस जलाश्व को चुना है। समंदर के सिकंदर बने संकटमोचक इंडियन नेवी की वॅारशिप INS Jalashwa फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

वंदे मातरम मिशन के तहत आईएनएस जलाश्व समुंद्र के रास्ते मालदीव में फंसे हुए नागरिकों को भारत लेकर आज वापस लौंटगी। वहीं विदेशों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए नेवी ने आईएनएस जलाश्व के अंदर खास तरह की तैयारी की है और इस बात की जानकारी ‘पीआरओ डिफेंस’ के अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके दी है।

आईएनएस जलाश्व को अंदर से भी लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं नागरिकों के लिए रहने की दुरुस्त व्यवस्था, साफ-सुथरे बेड, खाने-पीने का सामान व अन्य सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा गया है। वहीं पोर्ट पर तैनात कर्मियों को पीपीई सूट दिए गए हैं। बता दें, आईएनएस जलाश्व के जरिये मालदीव में फंसे नागरिकों को मालदीव से केरल के कोच्चि लाया जाएगा। वहां उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी।

नौसेना वॉरशिप आईएनएस जलाश्व गुरुवार को मालदीव पहुंच गया था। वहीं आज आईएनएस जलाश्व आज सभी भारतीयों को लेकर कोच्चि के लिए निकलेगा।

आपको बता दें, लॉकडाउन के कारण मालदीव में फंसे 732 भारतीय नागरिकों ने से भारत लौटने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं रजिस्ट्रेशन अभी जारी है विभाग ने जानकारी दी है कि आज लाए जा रहे नागरिकों में से 19 गर्भवती महिलाएं हैं और 14 बच्चे हैं। वहीं रक्षा मंत्रालय खुद इन ऑपरेशंस पर बारीकी से नजर रख रहा है। वहीं इसी के साथ आईएनएस मगर भी भारतीय नागरिकों को देश लाने के लिए मालदीव जा रहा है।