Placeholder canvas

खाड़ी देशों से आएंगे 1 लाख 90 हजार लोग, सभी भारतीयों को खुद देना होगा किराया; लाने से पहले होगी मेडिकल जांच

New Delhi: कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन के कारण हजारों भारतीय अपने देश के बाहर दूसरे देशों फंस गए थे। लेकिन अब सरकार विदेश में फंसे सभी भारतीयों के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। दूसरे देशों में फंसे सभी भारतीय नागरिको को योजना के अनुसार स्वदेश वापस लाया जाएगा। आने वाली 7 मई से भारत सरकार विदेशों में फंसे अपने नागरिको को देश में वापस लाने के प्रोसेस को शुरू करेगी। लेकिन इसी के साथ सरकार ने ये साफ तौर पर कह दिया हैं कि दूसरे देशों में फंसे सभी भारतीयों (फंसे हुए प्रवासी और कामगार) को वापस आने के लिए अपनी उड़ान का किराया देना ही होगा।

खाड़ी देशों से आएंगे 1 लाख 90 हजार लोग, सभी भारतीयों को खुद देना होगा किराया; लाने से पहले होगी मेडिकल जांच

सरकारी अधिकारियों ने हिन्दुस्तान टाइम्स को जानकारी दी है कि कि पहले फेज में 1 लाख 90 हजार लोगों को वापस लाया जाएगा। जैसा कि एचटी ने पहले भी रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि स्वदेश वापसी अभियान की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात से होगी, जहां 34 लाख भारतीय रहते हैं। इसके बाद सऊदी अरब और कुवैत से नागरिक लाए जाएंगे।

इसके साथ भारत आने से पहले सभी नागरिको की स्क्रीनिंग की जाएगी, और ये अनिवार्य है। स्क्रिनिंग के दौरान बीमार से संदिग्ध व्यक्ति की देश आने की इजाजत नहीं मिलेगी।  इसके अलावा सभी भारतीयों को आरोग्य सेतु एप पर रजिस्टर करना भी अनिवर्य है। सरकार के इस ऐलान से एक बात तो साफ है कि देश में वापस आने के लिए सभी भारतीयों को अपना मेडिकल चैकअप करवा ही है, और अपनी हवाई यात्रा का किराया भी खुद ही देना है।

खाड़ी देशों से आएंगे 1 लाख 90 हजार लोग, सभी भारतीयों को खुद देना होगा किराया; लाने से पहले होगी मेडिकल जांच

बता दें कि भारत के बाहर कई भारतीय फंसे हुए हैं, और अपने देश वापस आने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे है। बात करें अगर खाड़ी देशों कि तो एक अकेले UAE में ही 1.5 लाख से ज्यादा भारतीय नागरिक फंसे हुए है। कुछ पहले ही भारत सरकार ने ईरान, UAE, सऊदी अरब और ओमन समेत सभी खाड़ी देशों में फंसे अपने नागरिकों वापस लाने को कहा है।

इसके साथ ही सरकार अमेरिका और ब्रिटेन में फंसे भारतीय नागरिकों को भी वापस स्वादेश लाएंगे। सरकार के इस फैसले पर इंडियन एम्बीसी ने अपना भी शुरू कर दिया है। इंडियन एम्बीसी ने वेबसाइट लिंक के जरिए भारत वापस आने वाले भारतीयों के रजिस्टेशन का काम शुरू कर दिया है। जो अब खत्म होने की कगार पर है।

Leave a Comment