Placeholder canvas

घूमने के शौकीन भारतीयों को इन 16 देशों में घूमने के लिए नहीं पड़ेगी वीज़ा की जरूरत, देखिए पूरी लिस्ट

किसी भी देश जाने के लिए पासपोर्ट के साथ-साथ वीजा की जरुरत पड़ती है। वहीं इस बीच इस पोस्ट के जरिये हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं  कि इन देशों में भारतीयों को घूमने के लिए वीज़ा की जरूरत नही पड़ेगी।

जानकारी के अनुसार, भारतीयों को बिना वीजा के ई ट्रैवल अथॉरिटी के साथ 53 देशों के यात्रा कर सकते हैं। इस बात कि जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया था कि, वर्तमान में ईरान, इंडोनेशिया और म्यांमार सहित दुनिया के कुल 43 देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा दे रखी है। इसके तहत लोग उस देश में पहुंचकर एयरपोर्ट इमिग्रेशन से वीजा प्राप्त कर सकते हैं।

इसी तरह श्रीलंका, न्यूजीलैंड और मलेशिया सहित 36 देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ई-वीजा की सुविधा दे रखी है। इसमें ऑनलाइन ही ई-वीजा मिल जाता है। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलती है।

इन 16 देशों में घूमने के लिए नहीं पड़ेगी वीज़ा की जरूरत

घूमने के शौकीन भारतीयों को इन 16 देशों में घूमने के लिए नहीं पड़ेगी वीज़ा की जरूरत, देखिए पूरी लिस्ट

वहीं पिछले साल में राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया था कि बारबाडोस, भूटान, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, हांगकांग SAR, मालदीव, मॉरीशस, मोंटसेराट, नेपाल, नीयू द्वीप, समोआ, सेनेगल, त्रिनिदाद व टोबैगो, सेंट विंसेंट व ग्रेनेडाइंस और सर्बिया भारतीय साधारण पासपोर्ट धारकों को वीजा फ्री एंट्री उपलब्ध कराते हैं।

जानिए वीजा-ऑन-अराइवल और ई-वीजा सुविधा वाले देश

इसी के साथ दुनिया के 43 देश भारतीय साधारण पासपोर्ट धारकों को वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा प्रदान करते हैं। इनमें इंडोनेशिया और म्यांमार शामिल हैं। इसके अलावा 36 देश ऐसे हैं, जो भारतीय साधारण पासपोर्ट धारकों को ई-वीजा सुविधा प्रदान करते हैं।

घूमने के शौकीन भारतीयों को इन 16 देशों में घूमने के लिए नहीं पड़ेगी वीज़ा की जरूरत, देखिए पूरी लिस्ट

इन 36 देशों में अर्मेनिया, बोलविया, केप वेर्डे, कोमोरोस, जिबौती, इथियोपिया, गाबोन, गिनीया, गिनीया बिस्साऊ, ईरान, केन्या, लेसोथो, मेडागास्कर, मालवी, मालदीव्स, मॉरिटेनिया, म्यांमार, नाइजीरिया, पलाऊ, रसियन फेडरेशन, रवांडा, सेंट लूसिया, सामोआ, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, दक्षिणी सूडान, सूरीनाम, तंजानिया, टोगो, तुवालु, यूगांडा, उज्बेकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और मलेशिया शामिल हैं।