Placeholder canvas

भारत के इस शहर से शारजाह के लिए शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, नागरिक उड्डयन मंत्री ने दी जानकारी

इंदौर से शारजाह के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों को जल्द ही खास तोहफा मिलने वाला है। नवंबर और दिसंबर महीना बीतने के बाद इंदौर से शारजाह के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट के लिए साल 2022 के मार्च महीने की तारीख के सामने आई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया इस उड़ान की शुरुआत 27 मार्च 2022 से की जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। आपको बता दें कि यह उड़ान 20 दिसंबर 2001 से चालू होनी थी। मगर किन्ही कारणों के चलते इसे अब आगे टाल दिया गया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी

भारत के इस शहर से शारजाह के लिए शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, नागरिक उड्डयन मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने ट्वीट करते हुए कहा,”मध्य प्रदेश को विश्व से जोड़ने के सपने की तरफ हमने एक महत्वपूर्ण कदम लिया है। इंदौर-शारजाह के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई फ्लाइट 27 मार्च 2022 से शुरू होगी। मध्य प्रदेश और इंदौरवासियों को हार्दिक बधाई।”

लोग पैकेज बुकिंग के लिए मचाए थे होड़

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस फ्लाइट के लिए किसी भी एजेंट ने 20 दिसंबर से उड़ान के लिए टिकट की बुकिंग नहीं की थी। उनका साफतौर पर कहना था कि जब तक एयरलाइंस कंपनी टिकटों की बुकिंग करने की शुरुआत नहीं करती। तब तक वह इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाएंगे।

भारत के इस शहर से शारजाह के लिए शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, नागरिक उड्डयन मंत्री ने दी जानकारी

गौर करने वाली बात यह है कि नवंबर माह में भी इस उड़ान के बारे में चर्चाएं जोर पकड़ रही थी। लोग पैकेज बुक करवाने के लिए होड़ मचाए थे। मगर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

गौरतलब है कि इंदौर से दुबई के लिए पहली उड़ान सेवा 15 जुलाई 2019 को शुरू की गई थी। इससे पहले भी ये उड़ान सेवा शारजाह चालू होनी थी। मगर दुबई के स्लॉट खाली ना होने के चलते इस पर कोई बात नहीं बनी फिर से लौट मिल जाने के कारण दुबई के लिए इंदौर से सप्ताह में 3 दिन की उड़ान सेवा शुरू की गई थी।