Placeholder canvas

आखिर कब तक शुरू हो सकती हैं नियमित अंर्तराष्ट्रीय फ्लाइट? एविएशन मिनिस्टर हरदीप पुरी ने दी जानकारी

भारत के नियमित इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत को लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहे है। कुछ दिनों पहले ही खबर आयी थी कि 31 अक्टूबर तक भारत में नियमित, अनुसूचित इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस पर प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। वहीं अब भारत के सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पूरी ने जानकारी दी है कि उन्हें उम्मीद है कि अगले साल 2021 की पहली तिमाही तक इंटरनेशनल फ्लाइट्स पूरी तरह से शुरू हो जाएंगी।

अमीरात समाचार एजेंसी के साथ इंटरव्यू में बात करते हुए भारत के सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि डॉमेस्टिक फ्लाइट्स और पैसेंजर्स की संख्या अगले महीने या फिर नए साल तक पूर्व कोविड – 19 के लेवल तक पहुंच जाएंगी।

आखिर कब तक शुरू हो सकती हैं नियमित अंर्तराष्ट्रीय फ्लाइट? एविएशन मिनिस्टर हरदीप पुरी ने दी जानकारी

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि “देश में डॉमेस्टिक एविएशन इंडस्ट्री लगातार तेजी के साथ बढ़ रही है। हमें दिवाली और नए साल के बीच पूर्व कोरोना वायरस आंकड़े छून लेना चाहिए।” मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स को कोरोना वायरस के महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में 23 मार्च को स्थगित कर दिया गया था।

25 मई से फ्लाइट्स सर्विस को फिर से शुरू कर दिया गया हैं। इस साल 2 अक्टूबर तक 1,536 फ्लाइट्स संचालन किया गया था, इस फ्लाइट के जरिए अब तक 1, 76, 601 डॉमेस्टिक पैसेंजर्स को लाया जा चुका हैं।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरूआत मई के महीने में की थी। फिलहाल अक्टूबर की 1 तारीख से वंदे भारत मिशन का 7वां फेज शुरू हो गया था और बड़ी संख्या में भारतीय वापस अपने देश वंदे भारत मिशन के जरिए आ रहे हैं।