Placeholder canvas

दुबई से कैसे और कितना सोना ला सकते है, जानिए दुबई से ज्यादा सोना लाने के लिए क्या करें?

UAE के सबसे मंहगे शहर दुबई से आने वाली फ्लाइट्स में आए दिन सोने की तस्करी के केस सामने आते रहते है। सोने की तस्करी करने वाले ये लोग नए नए पैतरे लगाते रहते है, लेकिन फिर भी कस्टम ऑफिसर्स की पैनी नजरों से बच नहीं पाते है। दुबई एक टैक्स फ्री देश है इसलिए वहां सोनां काफी ज्यादा सस्ता मिलता है। दुबई में सोने की खरीदारी पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगता है, इसलिए वहां पर सोना काफी सस्ता होता है।

दुबई से सोना लाने के लिए तस्करी करने की आवश्कता नहीं है। कुछ लीगल तरीके से भी लाया जा सकता है। दुबई से सोना लाना बहुत ही आसान हो गया है। दुबई से आने वाले पुरुष यात्री 10 ग्राम और महिला यात्रियों को 20 ग्राम तक सोना कस्टम फ्री ला सकते है। यानी की इन सोने पर कोई भी टैक्स या कस्टम चार्ज नहीं लिया जाएगा।

दुबई से कैसे और कितना सोना ला सकते है, जानिए दुबई से ज्यादा सोना लाने के लिए क्या करें?

वहीं कीमत के हिसाब से बात करें तो पुरुष यात्रियों के लिए ये कीमत 50 हजार रूपए और महिला यात्रियो के लिए 1 लाख रूपए तक की लिमिट तय की गई है। ये नियम किसी भी देश से लाने वाले सोने पर लागू होती है। एयरपोर्ट पर अगर कोई व्यक्ति सोने की लिमिटेड वेट के साथ पकड़े जाते है, तो उन लोगों के साथ कुछ नहीं होगा,

लेकिन अगर कोई व्यक्ति इस लिमिट से ज्यादा सोने जूलरी लाता है तो उसे सोने की कीमत का 36 पर्सेंट की ड्यूटी जमा करना पड़ता है। वहीं सोने की बिस्किट और सिक्के पर ये ड्यूटी 12.5 % है। लेकिन इसके लिए पैसेंजर्स के पास खरीदारी की रसीद होनी चाहिए।

अगर कोई व्यक्ति विदेश में एक साल रह कर आते हैं तो 50 हजार कीमत तक का सोना उनके लिए ड्यूटी फ्री होता है। बता दें कि एक व्यक्ति दुबई से मैक्सिमम 1 किलो तक सोना आसानी से ला सकता है, बस इसके उस व्यक्ति को अपने सोने की ड्यूटी फ़ीस भरना होगी। इस सोने के लिए व्यक्ति 10.3 % के हिसाब से ड्यूटी भरना होगा।