अगर कोई भी पहली बार हवाई यात्रा करने की योजना बना रहा है तो उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उसे हवाई यात्रा से जुड़ी हुई तो जानकारियों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यात्री को हवाई यात्रा के दौरान साथ में ले जाए जाने वाले सामान के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उसे इस बारे में पूरा ज्ञान होना चाहिए कि वह अपनी हवाई यात्रा के दौरान कितना सामान साथ ले जा सकता है।
इस लेख के जरिए हम आपको इस बारे में बताने की कोशिश करेंगे कि एक यात्री जब हवाई यात्रा पर जाता है तो उसे अपने साथ कितने किलोग्राम तक के वजन का सामान ले जाने की अनुमति होती है।
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि जब भी कभी कोई यात्री विमान के माध्यम से यात्रा करता है तो उस समय उसे दो बैग ले जाने की अनुमति होती है। जिसमें एक हैंडबैग (Handbag) होता है। जिसको हम केबिन बैग (Cabin Bag) भी कहते हैं। जबकि दूसरा चेक इन बैग (Check -In Bag )।
इनमें से आप को हैंडबैग या केबिन बैग यात्रा के दौरान अपने साथ Flight में ले जाने की सुविधा मिलती है। मान लीजिए अगर चेकिंग बैग के बारे में चर्चा करें तो इस बैग को चेक-इन करते समय काउंटर पर ही छोड़ना पड़ता है। ऐसे में इन बैगो में आप कितना सामान ले जा सकते हैं। ये एयरलाइंस की पॉलिसी पर निर्भर करता है।
हर विमान की वेबसाइट पर दी होती हैं सामान से जुड़ी हुई सभी जानकारियां
आपको मालूम होगी देश की तमाम एयरलाइंस ट्रैवल के दौरान पैसेंजर के द्वारा ले जाने वाले लगेज के लिए अलग-अलग नियम बना सकती हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारियां आपको एयरलाइन की वेबसाइट पर बैग इस सेक्शन में आसानी से मुहैया हो जाएंगी।
देश भर की एयरलाइंस अपने विमान में लगेज ले जाने के लिए अलग-अलग नीतियां तय कर ती हैं। जिनके बारे में आपको उनकी वेबसाइट पर आसानी से जानकारी मिल जाती है। आर्टिकल के जरिए हम आपको यहां पर कुछ एयरलाइंस के नाम बताएंगे और साथ में यह भी जानकारी उपलब्ध कराएंगे की आपकी एयरलाइंस में कितना सामान ले जा सकते हैं।
एयर इंडिया (Air India)
एयर इंडिया के विमान में एक यात्री के तौर पर अधिकतम 8 किलोग्राम तक का हैंड बैग यात्रा के दौरान ले जाया जा सकता है। इससे ज्यादा के वजन के लिए आपको 500 रुपए प्रति किलोग्राम जीएसटी के साथ शुल्क(Fees) देना होगा। साथ ही इन बेड इसके लिए आपको 15 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति बैगन 32 kG के ज्यादा ना हो। एक्स्ट्रा लगेज के लिए एक्स्ट्रा चार्ज चुकाना होगा।
इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines)
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 7 किलोग्राम तक का हैंड बैगेज के तौर पर एक यात्री ले जा सकते है। हालांकि 7 किलोग्राम से ज्यादा का इसका वजन नहीं होना चाहिए। दूसरी तरफ चेक इन बैगेज के लिए 15 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति बैगेज 32 किलोग्राम से ज्यादा न हो। अतिरिक्त सामान के लिए एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।
अकासा (Akasa)
कोई भी व्यक्ति पैसेंजर के तौर पर akasa एयरलाइंस में 7 किलोग्राम तक का हैंड बैगेज ले जा सकता है। इनके लिए 15 किलोग्राम। एक्स्ट्रा लगेज के लिए आप प्री बुकिंग कर सकते हैं। अधिकतम दो पीस के लिए। 900 रुपए प्रति पीस पर शुल्क चुकाना होगा।