Placeholder canvas

Indigo की फ्लाइट से टकराया पक्षी, वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटा विमान

मुंबई के पास रविवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के साथ एक बड़ा हादसा होते – होते टल गया है। खबर आई है कि मुंबई से दिल्ली के लिए अपनी उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट से आसमान में अचानक एक चिड़िया टकरा गई। जैसे ही फ्लाइट से चिड़िया टकराई वैसे ही विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करवाया दिया गया।

फिलहाल फ्लाइट में सफर करने वाले सभी पैसेंजर्स इस समय पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे है। वहीं फ्लाइट के पैसेंजर्स के लिए इंडिगों एयरलाइंस के मैनेजर ने दूसरी फ्लाइट का इंतजाम कर दिया है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 5047 संडे के दिन मुंबई से दिल्ली आ रही थी।

इसी दौरान इस फ्लाइट से आसमान में चिड़िया टकरा गई है। जिसके बाद तुरंत ही इस फ्लाइट को आसमान से ही वापस मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस घटना की सारी जानकारी इंडिगो ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर दी है। अपने इस ट्वीट में इंडिगो ने बताया कि “इंडिगो की फ्लाइट 6E 5047 मुंबई से दिल्ली के लिए चल रही थी।

जिसे बर्ड हिट के कारण मुंबई वापस जाना पड़ा। मुंबई से दिल्ली तक उड़ान भरने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई थी: इंडिगो” इन सबके बीच राहत की बात ये है कि इस हादसे में फ्लाइट में सवार किसी भी यात्री को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंडर बजट एविएशन कंपनी इंडिगो और गोएयर ने अपने ऑपरेशन को एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर शिफ्ट कर रही है। एयरलाइंस के ऑपरेशन में ये बदलाव 1 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद गोएयर और इंडिगो ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करके दी है।