Placeholder canvas

कोरोना संकट के बीच आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

New Delhi: इन दिनों भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग छिड़ी हुई है। वायरस को देश में फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर रखा है। देश में लॉकडाउन लगे हुए 2 महीना पूरा होने को आ रहा है, आखिरी बार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मई तक के लिए देश लॉकडाउन को बढ़ाया था। अब इसी कोरोना संकट के बीच प्रधान मंत्री मोदी आज एक बार फिर से देश को संबोधित करेंगे। आज रात 8 बजे PM मोदी देश की जनता से मुखातिब होंगे। राष्ट्र संबोधन के दौरान PM मोदी सरकार की तरफ से देश में कोरोना फैलाव को रोकने के लिए उठाए जा रहे एतिहातित कदमों के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसके साथ बताया जा रहा हैं कि इस संबोधन के दौरान PM मोदी देश में चौथे लॉकडाउन को लेकर भी अहम ऐलान कर सकते है।

सूत्रों की माने तो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज संबोधन के दौरान देश में चौथे चरण के लॉकडाउन का ऐलान कर सकते है। बताया जा रहा हैं कि इस चौथे लॉकडाउन में लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा छूट दी जाएगी। इसके साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी मजदूरों के पलायन और लॉकडाउन के एग्जिट के मुद्दे पर भी बात कर सकते है। इन सभी चीजों के साथ देश की जनता से सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के पालन करने को लेकर खास अपील की जाएगी।

कोरोना संकट के बीच आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

देश में कोरोना वायरस के फैलाव को कंट्रोल करने के लिए भारत सरकार लगातार नए नए प्रयास कर रही है। हाल ही में सोमवार को PM मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिटिंग की थी। इस बैठक के दौरान देश के कई मुख्यमंत्रियों ने सरकार से देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के लिए कहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की इस बैठक में सबसे ज्यादा खास बात ये थी कि इस बैठक के दौरान देश के सभी मुख्य मंत्री को अपनी बात बोलने का पूरा समय दिया गया। इस मिटिंग में सभी देश के CM के लिए एक टाइमिंग सेट की गई। इसके अलावा इस बैठक को दो हिस्सों में पूरा किया गया। पहले हिस्से की मिटिंग दौपहर 3 बजे शुरू हुई,। जिसमें सबसे पहले आंध्र प्रदेश के CM वाइएस जगनमोहन रेड्डी ने अपनी राय और विचार सष्ट रूप से सबके सामने रखा।