दुबई से लौटे 6 भारतीय कामगार किए गए क्वारेंटाइन, पांच दिन बाद ली जाएगी कोरोना टेस्ट की सैंपलिंग

दुबई से स्वदेश लौटे 6 व्यक्तियों को हैल्थ डिपार्टमेंट की ओर से सरकारी स्कूल के सेखवा होस्टल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 7 दिनों के लिए क्वारेंटाइन में रखा गया है। इस बात की जानकारी देते हुए सहायक मलेरिया ऑफिसर रछपाल सिंह ने बताया कि हैल्थ डिपार्टमेंट की एक टीम ने दुबई से लौटे गुरदासपुर के अलग अलग गांवों के 6 लोगों को पहले तो स्क्रीनिंग की गई। जिसमें ये सभी लोग नॉर्मल पाए गए है।

इसके बाद भी इन 6 लोगों को सरकारी स्कूल के सेखवा होस्टल में बने क्वारंटाइन सेंटर में 7 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है। अब इन लोगों की 5 दिन के बाद कोरोना की जांच की जाएगी, जिसके लिए इनके सैंपल लिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सेखवां के क्वारंटइन सेंटर में अब तक कुछ 33 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

दुबई से लौटे 6 भारतीय कामगार किए गए क्वारेंटाइन, पांच दिन बाद ली जाएगी कोरोना टेस्ट की सैंपलिंग

इसके पहले शनिवार को दुबई से वापस आए 27 लोगों को भी यहां पर आइसोलेट किया गया था। बता दें कि सेखवां के क्वारंटइन सेंटर में लोगों की देखभाल करने के लिए RMO सेखवां डॉक्टर दविंदर कौर, हैल्थ इंस्पोक्टर महिंदर पाल, MMO प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट अमृत पाल और सेहत कर्मचारी जोगा सिंह भी मौजूद है।

गौरतलब है कि, भारत सरकार लगातार देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को कम करने की कोशिश कर रही है। इसी के साथ ही सरकार दूसरे देशों में फंसे अपने नागरिकों को भी वापस लेकर आ रही हैं। जिसके लिए सरकार ने वंदे भारत मिशन शुरू किया है। जिसके तहत दूसरे देशों में फंसे भारतीयो को स्पेशल फ्लाइट से देश वापस लाया जा रहा हैं। फिलहाल इस वक्त भारत, यूएई समेत दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना के कहर से परेशान है। इस वक्त जिस चीज की चुनौती ज्यादातर देश को है। वह कोरोना के बढ़ते प्रसारण को रोकना और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी लाना है।