Placeholder canvas

दिल्ली और मुंबई से अब इस देश के लिए SpiceJet भरेंगी उड़ान, किराया की लिस्ट भी जारी की

भारत की घरेलू एयरलाइंस स्पाइस जेट एयरलाइंस अब दिल्ली और मुंबई से लंदन के हिथ्रो एयरपोर्ट के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू करने जा रही है। ये फ्लाइट सर्विस नॉन- स्टॉप संचालित की जाएगी, जो 4 दिसंबर 2020 से शुरू होगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही एयरलाइंस लंदन स्पाइस जेट का 10वीं इंटरनेशनल गंतव्य होगा। इस रूट पर स्पाइट जेट एयरलाइंस एयरबस A330 से लेकर A900 नियो फ्लाइट से सर्विस दी जाएगी।

जानकारी के लिए बात दें कि, ये फ्लाइट भारत – ब्रिटेन एयर बबल एग्रीमेंट के तहत फ्लाइट सर्विस देगा। स्पाइस जेट एयरलाइंस ने इसके अंतर्गत बुकिंग शुरू कर दी है। एयरलाइंस कंपनी ने ब्रिटेन वाले रूट के लिए रिटर्निंग फ्लाइट का किराया भी बता दिया गया है। जिसके तहत दिल्ली-लंदन-दिल्ली और मुंबई-लंदन-मुंबई का किराया 53, 555 रूपए रखा है। फ्लाइट के इस किराए में सभी टैक्स शामिल हो गए है। स्पाइस जेट से दिल्ली से लंदन वाले रास्ते पर वन वे का किराया 25, 555 रुपए रखा गया है।

वहीं मुबंई से लंदन वाले जाने वाले रास्ते के लिए किराया का 29, 555 रूपए रखा गया है। इस सर्विस के साथ ही एयरलाइंस स्पाइस जेट देश की पहली बजट एविएशन कंपनी होगी जो ब्रिटेन एयरपोर्ट के लिए सीधे फ्लाइट शुरू करने जा रही है।

हाल ही में स्पाइस जेट के चेयर मैन अजय सिंह ने ये भी बताया कि ये एक नई शुरूआत हमारे लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी। हमारे देश की स्पाइस जेट एयरलाइंस भारत की पहली ऐसी बजट एयरलाइन होगी जो लंदन के लिए हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस दी जाएगी।

स्पाइसजेट सप्ताह में तीन दिन लंदन के लिए अपनी सर्विस देगी। इसमें दो फ्लाइट दिल्ली और एक फ्लाइट मुंबई से संचालित होगी। ये तीनों फ्लाइट लंदन के लिए रवाना होगी।371 सीटों वाली फ्लाइट Airbus A330-900 में 353 इकोनॉमी और 18 सीटें बिजनेस क्लास के लिए होंगी।