Placeholder canvas

मुंबई एयरपोर्ट पर SpiceJet फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी

SpiceJet एयरलाइंस फ्लाइट में तकनीकी खराबी होने के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरने में सफल रही।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SpiceJet की उड़ान संख्या एसजी 467 की आपात लैंडिंग हुई। यह उड़ान मुंबई से कोलकाता जा रही थी। फ्लाइट के मुंबई से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद उसमें तकनीकी खराबी का पता चला। जिसके तुरंत बाद उसे सुरक्षित मुंबई हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया।

इस तारीख को रनवे पर उतरने से पहले फ्लाइट का प्रेशराइज सिस्टम हो गया था फेल

आपको बता दें कि इससे पहले बीते माह नवंबर की 18 तारीख को अहमदाबाद से पटना आने वाली SpiceJet एयरलाइन की उड़ान संख्या एसजी 392 की भी इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। उस विमान के रनवे पर उतरने से पहले ही प्रेशराइज सिस्टम में गड़बड़ी आ गई थी।

रनवे पर उतरने से पहले प्रेसराइज सिस्टम फेल होने वाले विमान में कुल 172 यात्री सवार थे। इसके बाद फ्लाइट के प्रेशराइज सिस्टम फेल होने के कारण पैसेंजर्स को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत महसूस हुई थी। सीट के ऊपर लगे ऑक्सीजन मास्क अपने आप खुल कर नीचे की तरफ आ गए थे। जिससे यात्री काफी घबराहट महसूस कर रहे थे।

पैसेंजर्स ने ली राहत की सांस

मुंबई एयरपोर्ट पर SpiceJet फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी

मगर फ्लाइट में मौजूद पायलट विमान को सुरक्षित लैंड कराने में कामयाब रहे थे। फ्लाइट के लाइन होने के बाद पैसेंजर्स ने राहत की सांस ली थी। इतना ही नहीं बीते 27 नवंबर को भी कुछ ऐसी ही एक घटना घटी थी बेंगलुरु से पटना के लिए उड़ान भरने वाले गोएयर की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी।

जिसके बाद गोएयर के पायलट ने पुणे हवाई अड्डे से आपात लैंडिंग की इजाजत मांगी थी और विमान को पुणे एयरपोर्ट पर उतारा गया था। गोएयर के इस फ्लाइट में कुल 139 पैसेंजर यात्रा कर रहे थे। जिन्हें दूसरी विमान में शिफ्ट करके पुणे से पटना भेजा गया था।