Placeholder canvas

UAE से भारत के लिए 59 FLIGHT का ऐलान, जुलाई के महीने में वंदे भारत मिशन का शुरू होगा चौथा चरण

संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए जुलाई के महीने में 59 प्रत्यावर्तन फ्लाइट का संचालित किया जाएगा, इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि जुलाई में वंदे भारत मिशन का चौथा फेज शुरु होना।

हाल ही में भारत सरकार ने कहा कि खाड़ी देशों से मांग को पूरा करने के लिए ज्यादा प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट को भी मंजूरी दी जाएगी। 1 जुलाई से लेकर 14 जुलाई के बीच के परिचालन के दौरान केरल राज्य के चार एयरपोर्ट के लिए 39 स्पेशल फ्लाइट और देश के बाकी हिस्से के लिए 20 फ्लाइट शामिल हैं।

UAE से भारत के लिए 59 FLIGHT का ऐलान, जुलाई के महीने में वंदे भारत मिशन का शुरू होगा चौथा चरण

 

इसमें केरल के अलावा नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्य के भी डेस्टिनेशन एयरपोर्ट शामिल हैं, हालांकि, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए कोई फ्लाइट्स नहीं हैं।

बता दें कि इन राज्यों में कई फंसे हुए ब्लू-कॉलर कामगार हैं। आमतौर पर इन राज्यों में उड़ान भरने वाली किसी भी प्राइवेट एयरलाइन का नाम चौथे फेज में शामिल नहीं है। इन गंतव्यों के लिए विशेष सेवाओं की कमी ने हाल के सप्ताहों में कंपनियों, समुदाय के नेताओं और संघों को यूएई से चार्टर उड़ानों के लिए प्रेरित किया था।

UAE से भारत के लिए 59 FLIGHT का ऐलान, जुलाई के महीने में वंदे भारत मिशन का शुरू होगा चौथा चरण

जानकारी के लिए आपको बता दें, कि वंदे भारत मिशन के तहत 25 जून तक दूसरे देशों में फंसे 530,047 भारतीय नागरिकों ने मिशनों के साथ अलटर्नेशन फ्लाइट के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। वहीं अभी तक इस मिशन के तहत 364,209 नागरिकों को फ्लाइट्स और नौसेना के जहाजों के जरिए से भारतय लाया जा चुका है।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पहले तीन चरणों में, 5 महाद्वीपों में 50 से अधिक देशों में फंसे भारतीय नागरिको को वापस लाने के लिए मिशन के तहत 875 इंटरनेशनल फ्लाइट्स निर्धारित की गई थीं। गुरुवार को उन्होंने बताया था कि “अब तक, 700 से अधिक भारतीय लगभग 1,50,000 भारतीयों को वापस भारत लया जा चुका हैं। तीसरे चरण के तहत बची 175 फ्लाइट की आने वाले दिनों में भारत पहुंचने की उम्मीद है।”