Placeholder canvas

उड़ान को तैयार था इंडिगो फ्लाइट और तभी दिखा सांप..दहशत में आए यात्री, देखिए वायरल हुआ वीडियो

कोलकाता एअरपोर्ट पर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है और इस वजह से कोलकाता से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया। दरअसल, कोलकाता से मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट में बैठे लोगों को एक सांप नजर आया। जिसकी वजह से द’हश’त मच गयी और फ्लाइट को टेक ऑफ करने से रोक दिया गया।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस फ्लाइट में सांप नजर आया है वो इंडिगो एयरलाइन्स का एक विमान था जो कोलकाता से मुंबई जाने वाला था। वहीं जैसे ही यात्रियों का सामान रखने के लिए कर्मचारी कार्गो तक पहुंचे, तो उन्होंने वहां एक लंबा-मोटा सा सांप दिखा। ये सांप तेजी से इधर-उधर टहल रहा था और वह प्लेन के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। वहीं सांप को देखते ही द’ह’श’त म’च गयी और इसके बाद तुरंत इस बात की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई।

देखें वीडियो

वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ने  वन विभाग को इसके बारे में बताया। मौके पर वन विभाग की टीम इसे रेस्क्यू करने पहुंच गई। वो इस सांप को रेस्क्यू कर साथ ले गयी । वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है और इस विडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है।

इसी के साथ इन सभी यात्रियों को मुंबई भेजने के लिए अलग प्लेन का अरेंजमेंट करवाया गया।