Placeholder canvas

सोना खरीदने का अच्छा मौका! हुआ इतना सस्ता, दिवाली तक बढ़ सकती है कीमत

अगर आप इन दिनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे है तो यकिनन ही ये खबर खास आपके लिए है। जी हां….. आपने बिल्कुल सही पढ़ा है, सोना की खरीदारी करना का ये बहुत ही सुनहरा मौका है, क्योंकि सोना की कीमत रिकॉर्ड तोड़ ऊचांई छूने के बाद से अब करीब 6500 रूपए सस्ता हो गया है।

बता दें कि आने वाले दिनों अभी सोने की कीमत और भी ज्यादा नीचे खिसक सकती है। जानकारों की मानें तो बहुत ही कम समय के लिए सोने की कीमतों पर इस तरह से दवाब रहेगा। दरअसल डॉलर इंडेक्स में लगातार आ रही तेजी और कोरोना वायरस की वैक्सीन आने की उम्मीद ने सोने के भाव पर दबाव बनाने का काम किया है। इसके साथ ही ग्लोबल मार्केट में सोने की घटती मांग की वजह से भी सोने की बढ़ती कीमत को गिरावट का ये झटका लगा है।

सोना खरीदने का अच्छा मौका! हुआ इतना सस्ता, दिवाली तक बढ़ सकती है कीमत

इकोनॉमिस्ट के जानकार का तो ये भी कहना है कि सोने की कीमत में जिस तरह से तेजी से गिरावट आ रही है, उसकी वजह से कई महीनों के बाद एक बार फिर से सोने की कीमत 50 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। एक तरफ जहां ग्लोबल मार्केट में सोने की डिमांड कम हो रही है, वहीं दूसरी सोने की मांग आ रही कमजोरी की वजह से बिजनेस मैन्स ने अपने फिक्स सोने के डील को पहले कम किया है। जिसके कारण से वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में 0.2 % की गिरावट आई, जिसके बाद प्रति 10 ग्राम सोने का 49,806 रुपये तक ही रह गया।

MCX में अक्टूबर के महीने में डिलिवरी होने वाले सोना के कॉट्रेक्ट की कुल कीमत में 98 रुपये यानी 0.2 % की गिरावट आई है। इसमें 4,219 लॉट के लिए गए सोने का बिजनेस किया गया। इस समय न्यूयार्क में सोने की कीमत में 0.09 % गिरकर आई है, जिसके बाद न्यूयार्क में सोने की कीमत 1,875.30 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

जानकारों ने ये भी कहा है कि अब अगले एक महीने तक यानी अक्टूबर के पूरे महीने तक सोने की कीमतों पर इसी तरह का दबाव रहेगा। इसके साथ उन्होंने से बताया है कि सोने की कीमत खसक कर करीब 47000 रूपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं। वैसे सोने की कीमतों में ये गिरावट सिर्फ कुछ की वक्त के लिए रहेगा। तीन महीने के आउटलुक देखने के बाद सोना की कीमत फिर से वापस अपने हाई रिकॉर्ड के पास पहुंच सकती है।

सोना खरीदने का अच्छा मौका! हुआ इतना सस्ता, दिवाली तक बढ़ सकती है कीमत

स्पेशलिस्ट की माने तो 8 अगस्त के सोने की कीमत की तुलना में सोने और चांदी के रेट में पिछले डेढ़ महीने के अंदर काफी ज्यादा गिरावट आई है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के कीमत में तेजी की वजह से घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतें लगातार बढ रहीं थी। माना जा रहा था कि ग्लोबल मार्केट में बढ़ रही सोने की कीमतों के पीछ की सबसे बड़ी वजह चीन-अमेरिका के बीच चल रहा व्यापार युद्ध है। इसके साथ ही दुनिया भर में इकोनॉमिस्ट सेक्टर में आई नेगेटिवी की खबरें भी इसकी बड़ी वजह हरही। लेकिन अब हालात पहले से काफी सुधर गए है। ये अलग बात है कि डॉलर की कीमत में मजबूती की वजह से सोने के रेट में इस तरह का उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं।

यहां तक पहुंच सकता है सोने का दाम : जानकारों का कहना है कि सोने की मांग में आ रही ये गिरावट सिर्फ की कुछ समय के लिए है। नवंबर के महीने में आने वाली दिवाली के टाइम में हो सकता है कि एक बार फिर सोने के कीमत में तेजी से बढ़ौतरी देखी जाए। सोने की मांग में सुधार आने के बाद सोना की कीमत फिर दोबारा से 52, 000 रुपए के लेवल को छू सकती है। इतना ही नहीं जानकारों का ये भी कहना है कि दिसंबर के लास्ट तक सोना का रेट 56, 000 के लेवल को एक फिर से दोबारा से छू सकता है।