Placeholder canvas

दुबई में फंसे भारतीय लोगों के लिए मसीहा बने 5 NRI, अब तक Indore Airport पर तीन फ्लाइट आ चुकी

कोरोना वायरस महामारी के कहर के कारण दुबई में फंसे भारत के लोगों के लिए 5 NRI मददगार मसीहा साबित हुए है। इन NRI लोगों ने दुबई में फंसे हुए भारतीयों के लिए भारत सरकार की तरफ से चलाई जा रही वंदे भारत मिशन की फ्लाइट्स का इंतजाम करने में मदद की।

इसके साथ ही इन लोगों ने जरूरत मंद लोगों की मदद करते हुए उनके किराए के आधे पैसे भरे, और उन्हें सही सलामत वापस भारत भेज दिया है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत मिशन के अंतर्गत अब तक इंदौर में दुनिया भर के कई सारे देशों से 15 से ज्यादा फ्लाइट एयरपोर्ट पर आ चुकी है।

दुबई में फंसे भारतीय लोगों के लिए मसीहा बने 5 NRI, अब तक Indore Airport पर तीन फ्लाइट आ चुकी

वहीं इन 15 फ्लाइट्स में 3 फ्लाइट यूनाइडेट अरब अमीरात के दुबई, शारजाह और राजधानी आबू धाबी से आई है। जिसके जरिए करीब 400 पैसेंजर्स भारत में आ चुके है।

हाल ही में दुबई के रहने वाले नीलेश जैन ने मीडिया को कुछ खास जानकारी देते हुए बताया कि वो और उनके दोस्त प्रेम भाटिया, अजय कासलीवाल, संजय जैन और चंदू भाटिया मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। बता दें कि जब से देश में विदेशों में फंसे लोगो को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन शुरू हुआ, तब से लेकर अब तक UAE से मध्य प्रदेश इंदौर के लिए 3 फ्लाइट आ चुकी है। लेकिन मिशन की शुरूआत के फेज में UAE से इंदौर के लिए एक भी फ्लाइट नहीं थी।

इससे इंदौर और उसके आप पास की जगहों में रहने वाले लोग जो दुबई में फंसे थे उन्हें बहुत ही परेशानी हो रही थी। उनकी इस परेशानी को देखते हुए इन सभी दोस्तो ने मध्य प्रदेश सरकार से इस विषय पर बात की। इसके साथ ही सेंट्रल सिवील एविएशन मिनिस्टर हरदीप पुरी के ऑफिस में भी इस बात को लेकर चर्चा की गई, इसके बाद कही जाकर UAE से इंदौर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का प्रयास किया जिसमें इन लोगों को काफी अच्छी सफलता भी मिली है।