Placeholder canvas

बिना Visa के इन 60 देशों में फ्री एंट्री कर सकते हैं भारतीय नागरिक, देखिए पूरी लिस्ट

अगर आप दुनिया के विभिन्न देशों की यात्रा करने की इच्छा रखते हैं। तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। आज के व्यस्त समय में लोग टाइम निकाल कर यात्रा करते हैं। तो वे लगभग यही चाहते हैं कि बगैर किसी विशेष कागजी कार्रवाई की उनकी यात्रा पूरी हो।

आज के समय में विदेश यात्रा करना पहले से कहीं अधिक सरल और सुरक्षित है। विदेश यात्रा करने के लिए पासपोर्ट और Visa की जरूरत पड़ती है लेकिन दुनिया की कई ऐसे देश हैं जहां पर आपको जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां पर वीजा की आवश्यकता नहीं होती है।

वर्ल्ड के इन देशों में जा सकते हैं बगैर Visa के

बिना Visa के इन 60 देशों में फ्री एंट्री कर सकते हैं भारतीय नागरिक, देखिए पूरी लिस्ट

आपको बताते चलें कि हैनले पासपोर्ट इंडेक्स साल 2022 के मुताबिक भारत के लोग विश्व के 60 देशों में बगैर वीजा के यात्रा कर सकते हैं। दुनिया के 199 देशों में इंडिया का 87 वां स्थान है।

गौर करने वाली बात है किसी देश के पासपोर्ट को सब शक्तिशाली माना जाता है जब उस देश के नागरिकों को अधिक से अधिक देशों की वीजा फ्री यात्रा करने को मिलती है।

जापान है दुनिया का इस मामले का सबसे शक्तिशाली देश

बिना Visa के इन 60 देशों में फ्री एंट्री कर सकते हैं भारतीय नागरिक, देखिए पूरी लिस्ट

हैनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 के मुताबिक जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे प्रभावशाली पासपोर्ट है। जापान देश के नागरिक बगैर वीजा के दुनिया के 193 देशों की यात्रा पर जा सकते हैं। जबकि सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जापान के बाद संयुक्त रूप से इस सूची में दूसरे नंबर पर आते हैं। और सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के लोग दुनिया के 192 देशों की वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।

बिना वीजा के इन 60 देशों में फ्री एंट्री कर सकते हैं भारतीय

बिना Visa के इन 60 देशों में फ्री एंट्री कर सकते हैं भारतीय नागरिक, देखिए पूरी लिस्ट

विश्व के कई बड़े देश है जहां पर भारत के नागरिक बगैर वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इस लिस्ट में सेशेल्स, कोमोरो आइलैंड्स, मॉरीशस, यूगांडा, केन्या, केप वर्दे, तंजानिया, गिनी-बिसाऊ, मैडागास्कर, टोगो, मोजाम्बिक और इथियोपिया। सेंट किट्स एंड नेविस, तुर्क्स ऐंड कैकोज आइलैंड्स, त्रिनिदाद और टोबैगो, सेंट लूसिया, सेंट विन्सेंट एंड द ग्रेनाडाइन्स, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, निकारागुआ, हैती, मोंसेरेट, ग्रेनादा और जमैका।

बोलीविया, इक्वाडोर, गयाना, डोमिनिका, नियू, एल सल्वाडोर, समोआ, फिजी, पलाउ, कुक आइलैंड्स, माइक्रोनेशिया , तुवालू और वनुआटू, मालदीव, इराक, भूटान, लाओस और नेपाल, तिमोर लेस्ते, कंबोडिया, थाईलैंड, मकाउ, जॉर्डन और इंडोनेशिया देश है जहां पर भारतीय नागरिकों को बगैर वीजा जाने की इजाजत है।

लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि वीजा फ्री यात्रा के मामले में हमारी कंट्री की रैंकिंग उतनी ज्यादा अच्छी नहीं है। देश की इस रैंकिंग में और सुधार होने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरी तरफ अगर बात करें यूरोपीय कंट्रीयों के लिए भारत के नागरिकों को वीजा पाने के लिए एक लंबा प्रोसेस फॉलो करना पड़ता है।