Placeholder canvas

वंदे भारत मिशन: अब तक 5 लाख से अधिक भारतीय लौटे स्वदेश, UAE में फंसे नागरिकों के लिए 9 और फ्लाइट

कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए देश में लगे लॉकडाउन की वजह से दुनिया भर में लाखों की संख्या में भारतीय नागिरक फंसे हुए थे। विदेशों में फंसे ये सभी नागरिक भारत वापस आने के लिए लगातार भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं, दूसरे देशों में इन भारतीयों में से कई सारी महिलाए शामिल थी, जिसमें से कई महिलाए प्रेग्नेंट थी, और अपने बच्चे की डिलवरी और सही देखभाल को लेकर बहुत ही ज्यादा परेशान थी।

वहीं फिर भारत सरकार ने विदेशों में अपने नागरिकों वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत की। अब इस मिशन के तीन फेज सफलतापूर्वक पूरे हो गए है। जिसके बाद अब वंदे भारत मिशन का चौथा फेज शुरू किया गया है।

बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत अब तक विदेशों में 5.03 लाख ये ज्यादा भारतीय नागरिकों की वतन वापसी करवाई है। इस मिशन के तहत 137 देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है। इस बात की जानकरी खुद भारत की विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दी है।

वंदे भारत मिशन: अब तक 5 लाख से अधिक भारतीय लौटे स्वदेश, UAE में फंसे नागरिकों के लिए 9 और फ्लाइट

विदेश मंत्रालय ने बताया कि शुरू में सिर्फ दो लाख फंसे हुए भारतीयों वापस भारत लाने का गोल था, लेकिन अब 5 लाख की बड़ी संख्या को देखने के बाद ऐसा लग रहा है, कि हमने बहुत ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वंदे भारत मिशन का पहला फेज 7 मई को शुरू हुआ था, जो 15 मई तक चला था। वहीं मिशन का दूसरा फेज 17 से मई से लेकर 22 मई तक चलना था, लेकिन फिर बाद में सरकार ने इस फेज को 10 जून तक बढ़ा दिया था।

वहीं वंदे भारत मिशन का तीसरा चरण 11 जून से लेकर 2 जुलाई तक चला था। अपने एक बयान में विदेश मंत्रालय ने बताया हैं कि मिशन शुरू होने के बाद से 137 देशों में फंसे कुल 5 लाख 3 हजार 990 भारतीय नागरिकों की वतन वापसी हुई। इसमे सबसे ज्यादा केरल के रहने वाले लोग थे जिनकी संख्या 94,085 है।

UAE में फंसे भारतीयों को लाने के  लिए 9 और फ्लाइट का संचालन 

वंदे भारत मिशन: अब तक 5 लाख से अधिक भारतीय लौटे स्वदेश, UAE में फंसे नागरिकों के लिए 9 और फ्लाइट

 

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के मुताबिक, वंदे भारत मिशन के तहत 9 से 14 जुलाई के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के जरिए फंसे हुए भारतीयों को शारजाह से स्वदेश लाया जाएगा। भारतीय वाणिज्य दूतावास की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि शारजाह से कोयंबटूर, मदुरै, तिरुवनंतपुरम, तिरुचिरापल्ली, कोच्चि और हैदराबाद के लिए फ्लाइट 9 से 14 जुलाई के बीच संचालित की जाएगी।। स्वदेश वापसी के लिए अबुधाबी या दुबई स्थित महावाणिज्य दूतावास में आवेदन देने वालों को सभी शर्तों को पूरा करना होगा।