Placeholder canvas

Flight में अपने साथ कोई यात्री अधिकतम कितना सामान ले जा सकता है? जानिए यहां

अगर आपने अब तक Flight में हवाई यात्रा नहीं की है और भविष्य में हवाई यात्रा करने की इच्छुक हैं तो आपको इस बारे में जानकारी रखना बहुत जरूरी है कि एक व्यक्ति हवाई यात्रा के दौरान अधिकतम कितना सामान ले जा सकता है।

इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि जब भी आप हवाई सफर पर जाए तो आपको कितना सामान अपने साथ ले जाना चाहिए।

कितना सामान ले जा सकते हैं साथ?

AIRPORT

जब भी कोई व्यक्ति Flight में यात्रा करता है तो उस समय उसे दो बैग ले जाने की अनुमति होती है। जिसमें एक हैंडबैग (Handbag) होता है। जिसको हम केबिन बैग (Cabin Bag) भी कहते हैं। जबकि दूसरा चेक इन बैग (Check -In Bag )।

इनमें से आप को हैंडबैग या केबिन बैग यात्रा के दौरान अपने साथ Flight में ले जाने की सुविधा मिलती है। मान लीजिए अगर चेकिंग बैग के बारे में चर्चा करें तो इस बैग को चेक-इन करते समय काउंटर पर ही छोड़ना पड़ता है। ऐसे में इन बैगो में आप कितना सामान ले जा सकते हैं। ये एयरलाइंस की पॉलिसी पर डिपेंड करता है।

प्रत्येक एयरलाइंस की वेबसाइट पर दी होती है जानकारी

Flight में अपने साथ कोई यात्री अधिकतम कितना सामान ले जा सकता है? जानिए यहां

आपको बताते चलें कि प्रत्येक एयरलाइंस की यात्रा के दौरान यात्री के द्वारा ले जाने वाले सामान के वजन के लिए अलग-अलग नियम हो सकती है। इसके बारे में आप एयरलाइंस की वेबसाइट पर बैगेज सेक्शन में जाकर जानकारी जुटा सकते हैं।

तमाम एयरलाइंस की सामान ले जाने के लिए अलग-अलग पॉलिसी हो सकती हैं। जिसके बारे में आप उसकी वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस आर्टिकल में आगे आपके लिए कुछ एयरलाइंस के नाम और आप उनमें कितना सामान ले जा सकते हैं इसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

जानिए किस एयरलाइंस में कितना सामान ले जा सकते हैं आप?

इंडिगो एयरलाइंस

Flight में अपने साथ कोई यात्री अधिकतम कितना सामान ले जा सकता है? जानिए यहां
इंडिगो एयरलाइंस में 7 किलोग्राम तक का हैंड बैगेज के तौर पर एक यात्री ले जा सकते है। हालांकि 7 किलोग्राम से अधिक का इसका वजन नहीं होना चाहिए। दूसरी तरफ चेक इन बैगेज के लिए 15 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति बैगेज 32 किलोग्राम से ज्यादा न हो। अतिरिक्त सामान के लिए एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा

अकासा एयरलाइंस

Flight में अपने साथ कोई यात्री अधिकतम कितना सामान ले जा सकता है? जानिए यहां

आप एक हवाई यात्री के तौर पर akasa एयरलाइंस में 7 किलोग्राम तक का हैंड बैगेज ले जा सकते हैं। इनके लिए 15 किलोग्राम। एक्स्ट्रा लगेज के लिए आप प्री बुकिंग कर सकते हैं। अधिकतम दो पीस के लिए। ₹900 प्रति पीस पर।

एयर इंडिया

AIR INDIA Express

एयर इंडिया की Flight में एक यात्री के तौर पर अधिकतम 8 किलोग्राम तक का हैंड बैग यात्रा के दौरान ले जाया जा सकता है। इससे ज्यादा के वजन के लिए आपको₹500 प्रति किलोग्राम जीएसटी के साथ शुल्क देना होगा। साथ ही इन बेड इसके लिए आपको 15 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति बैगन 32 kG के ज्यादा ना हो। एक्स्ट्रा लगेज के लिए एक्स्ट्रा चार्ज चुकाना होगा।

इन चीजों पर मिलती है छूट

एयर इंडिया में सिक्योरिटी रेगुलेशन के अंतर्गत अगर आप अपने साथ बैसाखी लिए हुए हैं। आपके साथ बच्चे के लिए दूध पिलाने की बोतल है। यह कैमरा, दूरबीन। पढ़ने के लिए किताबें। एक लैपटॉप आदि वस्तुओं पर छूट मिलती है।

एयर इंडिया की Flightमें मिलता है इतना अलाउंस

फर्स्ट क्लास में यात्रा करने पर 40 किलोग्राम तक का अलाउंस मिलता है। बिजनेस क्लास की टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को 35 किलोग्राम का अलाउंस, इकोनॉमी क्लास में 25 किलोग्राम का अलाउंस, इन्फैंट्स इन आल क्लास में प्रोग्राम का अलाउंस मिलता है।

ये भी पढ़ें- दुबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए सूरत एयरपोर्ट पहुंचा था युवक, कस्टम टीम ने किया गिरफ्तार, जानिए वजह