Placeholder canvas

दुबई में रह रहे बीमार पति को वापस लाने के लिए पत्नी ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

एक महिला ने अपने बीमार पति को दुबई से वापस लाने के लिए डीएम से मदद की गुहार लगाई है। ओराथांदू की रहने वाली 45 वर्षीय वीरम्मल नाम की महिला ने जानकारी देते हुए कहा कि उनके पति कुछ वर्ष पहले होटल में काम करने के लिए दुबई गए थे। जहां पर उनकी तबीयत बिगड़ गई है।

आपको बता दें कि दुबई काम करने गए पुन्नियामुरती मूर्ति उम्र लगभग 49 साल मौजूदा दौर में काफी बीमार है। और वैक्सीन लगवाने के लिए 2 साल पहले भारत लौटे थे। मगर काम के सिलसिले में वह फिर से दुबई लौट गए थे।

कोमा में चला गया है बीमार व्यक्ति

दुबई में रह रहे बीमार पति को वापस लाने के लिए पत्नी ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुबई में काम के दौरान ही वह अचानक बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उनकी हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती चली गई और अब मौजूदा समय में वे कोमा में चले गए हैं। इसी सिलसिले में उनकी पत्नी ने कलेक्टर दिनेश पोनराज ओलिवर से मिलकर अपने पति को दुबई से स्वदेश लाने के लिए मदद मांगी है।

उनकी पत्नी ने जानकारी देते हुए कहा उनके पति का जिस अस्पताल में इलाज जारी है। उसको देखते हुए उनकी हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। महिला द्वारा मदद मांगने पर कलेक्टर ने हर संभव मदद की जाने का भरोसा दिलाया है।

कलेक्टर ने दिया मदद का भरोसा

काम के दौरान बेहोश होने वाले व्यक्ति को दुबई के एक अस्पताल में इलाज के लिए रखा गया है। जहां पर उनके पति कोमा में चले गए हैं। उनकी पत्नी का साफ कहना है कि दुबई में चल रहे इलाज से उनकी पति की सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जिसके लिए उन्होंने जिला कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला द्वारा मदद मांगे जाने पर कलेक्टर ने भी उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।