Gold Rate In Kuwait : कुवैत में आज, 29 अगस्त को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।
कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Gold Rate In Kuwait)
मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 29 अगस्त को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.150 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4428.72) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.500 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4260.87) है।
इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.972 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3866.28) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 12.833 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3313.92) चल रही है।
गौरतलब है कि बीते दिन जहां 21 कैरेट गोल्ड की कीमत 15.003 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 14.972 कुवैती दिनार हो चुकी है।
जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट
अगर भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं। एक तरफ जहां एक किलो चांदी ढाई हजार रुपये लुढ़कर कर 51850 रुपये पर पहुंच गई है तो वहीं दूसरी तरफ सोना के दाम में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा समय में 999 प्योरिटी (24 कैरेट) वाला दस ग्राम सोना 50401 रुपये पर आ गया है।
वहीं इसके अलावा 995 प्योरिटी वाला सोना सस्ता होकर 50199 रुपये में मिल रहा है। साथ ही 916 शुद्धता वाले सोने के दाम गिरकर 46167 रुपये हो गए हैं। वहीं अगर 750 शुद्धता वाले सोने के दाम पर बात किया जाए तो यह मौजूदा समय में 37801 रुपये पर पहुंच गए हैं।
सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें
आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।
जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।