Kuwait Gold Rate: कुवैत में सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। बीते कुछ दिनों के बाद आज सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।
जानिए कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Kuwait Gold Rate)
मिली जानकारी के मुताबिक, 4 अगस्त को कुवैत में सोने (Kuwait Gold Rate) के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.550 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4539.40) है।
वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.850 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4358.34) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.345 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3969.06) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.153 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3402.09) चल रही है।
जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट
कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आधिकारिक वेबसाइट ibjarates मुताबिक, बीते दिन बुधवार को 995 प्योरिटी वाला दस ग्राम गोल्ड 51280 रुपये में बिक रहा है, जबकि 916 प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 47161 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाला सोना 38615 रुपये का हो गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 30119 रुपये में बिक रहा है।
सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें
आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।
जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।