Placeholder canvas

Kuwait में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें भारतीय रूपए में ताजा रेट

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में आज, 15 सितंबर को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Gold Rate In Kuwait)

Kuwait Gold Rate

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 15 सितंबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 16.950 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4372.88) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.400 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4230.98) है।

इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.805 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3819.49) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 12.690 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3273.85) चल रही है।

गौरतलब है कि बीते दिन जहां 21 कैरेट गोल्ड की कीमत 14.942 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 14.805 कुवैती दिनार हो चुकी है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Kuwait में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें भारतीय रूपए में ताजा रेट

कुवैत के अलावा अगर भारत में गोल्ड के ताजा रेट की बात किया जाए तो आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 265 रुपये गिरकर 50,616 रुपये प्रतिग्राम के स्तर पर बंद हुआ। बीते मंगलवार को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 50,881 रुपये थी।

वहीं चांदी के दाम में आज गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत आज 786 रुपये गिरकर 57,244 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते दिन इसकी कीमत 58,030 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Chennai Airport

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।