Kuwait Gold Rate : कुवैत में सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।
कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Kuwait Gold Rate)
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिन 28 जुलाई को कुवैत में सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.550 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4535.83) है।
वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.850 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4354.91) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.345 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3965.94) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.153 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3399.41) चल रही है।
जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट
यूएई के अलावा अगर भारत में सोने के ताजा रेट की बात किया जाए तो इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी IBJA की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 28 तारीख को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 5122 रुपए प्रति ग्राम रहा था।
इसके अलावा 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4999 रुपए, 20 कैरेट गोल्ड का भाव 4559 रुपए, 18 कैरेट गोल्ड का भाव 4149 रुपए और 14 कैरेट गोल्ड का भाव 3304 रुपए प्रति ग्राम रहा था।
सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें
आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।
जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।